जहानाबाद में पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की कथित रेप के बाद हुई मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) दूसरे दिन भी पीड़िता के गांव पहुंचा। टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ की। एसआईटी में शामिल मेनका रानी ने पीड़ित परिवार से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। टीम ने मृत छात्रा के पिता और भाई से काफी देर तक पूछताछ की। गांव में एसआईटी की टीम तीन घंटे से अधिक समय तक रही। जानकारी सार्वजनिक करने से किया इनकार हालांकि, एसआईटी टीम ने पूछताछ के संबंध में कोई भी जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कुछ बिंदुओं पर परिजनों से बात करने आए थे। यह सारी जानकारी गोपनीय है और वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही उन्हें जो बिंदु प्राप्त होते हैं, उनकी जानकारी लेने वे गांव आते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और दोषी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। देर रात एसआईटी की टीम गांव से वापस लौट गई। जहानाबाद में पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की कथित रेप के बाद हुई मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) दूसरे दिन भी पीड़िता के गांव पहुंचा। टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ की। एसआईटी में शामिल मेनका रानी ने पीड़ित परिवार से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। टीम ने मृत छात्रा के पिता और भाई से काफी देर तक पूछताछ की। गांव में एसआईटी की टीम तीन घंटे से अधिक समय तक रही। जानकारी सार्वजनिक करने से किया इनकार हालांकि, एसआईटी टीम ने पूछताछ के संबंध में कोई भी जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कुछ बिंदुओं पर परिजनों से बात करने आए थे। यह सारी जानकारी गोपनीय है और वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही उन्हें जो बिंदु प्राप्त होते हैं, उनकी जानकारी लेने वे गांव आते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और दोषी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। देर रात एसआईटी की टीम गांव से वापस लौट गई।


