खाजूवाला में ननद-भाभी सुसाइड मामला:आज पोस्टमार्टम होगा, एक साथ सुसाइड की जांच कर रही है पुलिस

खाजूवाला में ननद-भाभी सुसाइड मामला:आज पोस्टमार्टम होगा, एक साथ सुसाइड की जांच कर रही है पुलिस

खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। दोनों महिलाओं के शव एक ही पेड़ से लटके मिले, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देर रात इनका शव खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था, जहां आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विवाहिता रत्नी देवी नायक और 20 वर्षीय माया नायक निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी, एएसआई मांगीलाल गोदारा, हेड कांस्टेबल खिंयाराम और कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत 40 केवाईडी के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा और 34 केवाईडी के सरपंच मांगीलाल मेघवाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। रविवार रात की इस घटना के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। परिजनों से पूछताछ और वैज्ञानिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *