घरेलू विवाद में जेठानी ने देवरानी पर हमला किया:चेहरे पर आई चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपनी देवरानी पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में देवरानी के चेहरे पर चोट आई है। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल सविता ने बताया कि वह अपनी सास के साथ अलग रहती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इसके बदले में सास उनकी आर्थिक मदद करती हैं। सविता के अनुसार, उनकी जेठानी मनोरानी घर आईं और सास से पैसे मांगने लगीं। मना करने पर मनोरानी ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मनोरानी ने डंडे से सविता पर हमला कर दिया। इस हमले में सविता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा घायल सविता का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *