मुजफ्फरनगर जनपद के बसी गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम संबंध में बाधा बनने से नाराज ननद ने अपनी ही भाभी और मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दर्दनाक वारदात में तीन वर्षीय इशरा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ननद ने पहले परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब सभी गहरी नींद में सो गए, तब उसने भाभी और बच्चों पर हमला किया। अपराध के दौरान तीन वर्षीय इशरा का गला दबाने के बाद उसे पानी से भरे टैंक में डुबो दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो बच्चों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल बच्चों और भाभी को इलाज के लिए भर्ती घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। भाभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मौके से नींद की गोलियां और एक छुरी बरामद की है, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम विवाद की बात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे गांव में घटना के बाद से शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। एस्पएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दे रही है।


