मुंगेर के सफियाबाद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र में उनके किराए के मकान में हुई। मृतका की पहचान समस्तीपुर के रंजीत कुमार विधान की बेटी मधु कुमारी(29) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोपहर तक स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही थी, लेकिन शाम होते-होते यह विवाद एक गंभीर घटना में बदल गया। मधु ने कमरे में रखी पति की सर्विस रिवॉल्वर उठाई और अपने सीने में गोली मार ली। घटना के समय उनके पति चंदन कुमार बाथरूम में थे। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान गोली चलने की आवाज सुनकर चंदन कुमार कमरे में पहुंचे और मधु को लहूलुहान हालत में पाया। उन्हें तुरंत मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. शैलेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि महिला को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सैयद इमरान मसूद घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें एक सरकारी रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने SI का मोबाइल किया जब्त एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। एसआई चंदन के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी खुद कमान संभाली और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं। क्या यह महज घरेलू कलह का नतीजा है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है। सर्विस रिवॉल्वर सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं रखी गई थी। मृतिका के परिजन समस्तीपुर से मुंगेर पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस कप्तान से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं मुंगेर ओर भागलपुर की एफएसएल टीम घर और मृतिका के शरीर से साक्ष्य संकलन की। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के सफियाबाद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र में उनके किराए के मकान में हुई। मृतका की पहचान समस्तीपुर के रंजीत कुमार विधान की बेटी मधु कुमारी(29) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोपहर तक स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही थी, लेकिन शाम होते-होते यह विवाद एक गंभीर घटना में बदल गया। मधु ने कमरे में रखी पति की सर्विस रिवॉल्वर उठाई और अपने सीने में गोली मार ली। घटना के समय उनके पति चंदन कुमार बाथरूम में थे। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान गोली चलने की आवाज सुनकर चंदन कुमार कमरे में पहुंचे और मधु को लहूलुहान हालत में पाया। उन्हें तुरंत मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. शैलेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि महिला को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सैयद इमरान मसूद घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें एक सरकारी रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने SI का मोबाइल किया जब्त एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। एसआई चंदन के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी खुद कमान संभाली और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं। क्या यह महज घरेलू कलह का नतीजा है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है। सर्विस रिवॉल्वर सुरक्षित स्थान पर क्यों नहीं रखी गई थी। मृतिका के परिजन समस्तीपुर से मुंगेर पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस कप्तान से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं मुंगेर ओर भागलपुर की एफएसएल टीम घर और मृतिका के शरीर से साक्ष्य संकलन की। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


