सिरसा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:आरोप-पंजाब पुलिसकर्मी दबाव बना रहा था, मारकर फंदे पर लटकाया, पैसे लेन-देन मामला

सिरसा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव आज शनिवार को फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पंजाब पुलिसकर्मी युवक पर बार-बार दबाव बना रहा था। रात को अन्य व्यक्ति उसे घर से बुलाकर लेकर गया और उसके साथ मिलकर उसे मारकर फंदे पर लटका दिया। पुलिसकर्मी व युवक का पिछले कुछ दिनों से पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय बलजीत सिंह रोड़ी क्षेत्र के कुरंगावाली गांव का रहने वाला था। उसकी सैलून शॉप है। परिजनों का भास्कर एप से कहना है कि उनके गांव का युवक पंजाब पुलिस में तैनात है। पुलिसकर्मी कहता है कि बलजीत को करीब 30 हजार रुपए दिए थे और अब वापस नहीं दे रहा। आरोप है कि उस पर दबाव बना रहा था कि पैसे नहीं दिए तो 420 का पर्चा करा दूंगा। उसने पुलिस को शिकायत दे दी। ये पैसे उसने किसी को नौकरी लगवाने के नाम पर लिए हुए थे।
मृतक के भाई संदीप ने भास्कर एप को बताया, इसी मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने घर आ गए। कुछ देर बाद ही किल्लावाली का सोनी उनके घर आया, जो उनके रिश्तेदारी में हैं और इस मामले से जुड़ा है। उसने बलजीत को कुछ देर बातचीत करने बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। इसके बाद बलजीत घर नहीं लौटा। रातभर तलाश, प्लॉट में जाकर देखा तो फंदे पर लटका मिला मृतक के भाई संदीप का आरोप है कि वह रातभर बलजीत को तलाशत रहे, पर कहीं पता नहीं चला। अल सुबह उसके पिता वीरपाल सिंह तलाशते हुए प्लॉट में गए तो वहां कमरे की छत पर लगे गाटर से रस्सी के फंदे पर बलजीत लटका मिला। इसके बाद वह सभी प्लॉट पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया। इस कारण परिवार का शक बढ़ा मृतक के भाई संदीप का आरोप है कि वहां कमरे में कोई स्टूल या कुर्सी नहीं थी और गले पर रस्सी से चार से बार लपेटे लगाए हुए हैं और छत से गाटर पर अकेले के लिए इस तरह फंदा लगा पाना मुश्किल है। मुंह पर भी कुछ चोट के निशान है। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके भाई पर पैसे लेने का दबाव बना रहा था, जबकि वे पैसे बलजीत को दिए ही नहीं। मृतक संदीप अविवाहित था और उसके पिता टैक्सी ड्राइवर है। दोनों भाई गांव में सैलून का काम करते हैं। पुलिस बोली-परिजनों के बयान पर कार्रवाई करेंगे इस मामले में रोड़ी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पैसों का लेन-देन का मामला है। दोनों पक्षों को शुक्रवार रात को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वह घर चले गए थे। रात को कुरंगावाली के बलजीत ने सुसाइड कर लिया। परिजनों के जो आरोप है, उसके अनुसार बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *