सिरसा के युवक की विदेश में मौत:आज शव लेकर लौटी कमेटी, परिवार का आरोप-हत्या की है, सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए

सिरसा के युवक की विदेश में मौत:आज शव लेकर लौटी कमेटी, परिवार का आरोप-हत्या की है, सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए

सिरसा के एक युवक की विदेश में मौत हो गई है। आज मंगलवार को युवक का शव सिरसा लौटा है। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। इसे लेकर मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए है। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की मांग की है। स्थानीय पुलिस व डीएसपी राज सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजनों की प्रशासन से मांग है कि शव का पोस्टमार्टम हो जाए तो ये पता चल जाए कि उसकी मौत का क्या कारण है। अगर सुसाइड किया है या अन्य कारण है, वो शक दूर हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, जिले के चौबुर्जा गांव निवासी 25 वर्षीय गौरव उर्फ गौरू विदेश मलेशिया में गया हुआ था। वहीं पर उसकी मौत हो गई। ऐसे में अब वहां से शव सिरसा लाया गया है। सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाया गया है। विदेश में हुआ पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो वहां विदेश में युवक का पोस्टमार्टम हुआ है और उसमें फांसा लगाना पाया गया है। अब परिजन यहां सिरसा में भी पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना यहां की नहीं है और विदेश में हुई है। यहां पोस्टमार्टम कर पाना मुश्किल है, पर परिजन मान नहीं रहे। इस खबर को समयनुसार अपडेट किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *