सिरसा की महिला से कनाडा में प्रताड़ना-मारपीट:आरोप-दहेज के लिए फॉर्चुनर-20 लाख डिमांड, युवक विदेश जाकर तलाक का बनाने लगा दबाव

सिरसा की महिला से कनाडा में प्रताड़ना-मारपीट:आरोप-दहेज के लिए फॉर्चुनर-20 लाख डिमांड, युवक विदेश जाकर तलाक का बनाने लगा दबाव

सिरसा की एक महिला से कनाडा में प्रताड़ना एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वह पहले से कनाडा में रहती थी और शादी के बाद उसी के खर्चे से पति भी कनाडा आ गया। वहां उसके साथ दहेज के लिए परेशान व मारपीट करने लगा। ससुराल वाले फॉर्चुनर गाड़ी व 20 लाख रुपए और देने की दहेज में डिमांड करने लगे और पति की दूसरी शादी करवाने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, दोनों तरफ से कई बार पंचायत हुई, पर समझौता नहीं हुआ। ससुराल वालों ने महिला को ससुराल में रखने से मना कर दिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच में शामिल किया। जांच में पाया कि पति व ससुराल वालों दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट व सामान खुर्द-बुर्द करना पाया गया। अन्य किसी की संलिप्ता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिएं पूरा मामला क्या है राजस्थान के युवक से हुई थी शादी पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव निवासी महिला ने बताया कि अगस्त 2019 को उसकी शादी राजस्थान के हनुमानगढ निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने 40 तोले सोने के जेवरात, 11 लाख की नकदी सहित 40-45 लाख रुपए खर्च किए थे। महिला शादी से पहले कनाडा में रहती थी। जब उसके रिश्ते की बात चली थी तो उस समय तयकिया कि शादी के बाद उसका पति भी कनाडा चला जाएगा। इसी आधार पर दोनों का रिश्ता हुआ। सगाई के लिए आई थी कनाडा से सगाई समारोह में वह कनाडा से वापिस आई थी और सिरसा के निजी होटल में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रखा। शादी के बाद उसने राजस्थान स्थित ससुराल में रहना शुरू कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया और कहने लगे कि तेरे हिस्से की जमीन भी नाम करवानी थी, वो नहीं हुई। फॉर्चुनर गाड़ी व 20 लाख रुपए नकदी की मांग करने लगे। कुछ दिन तक वह ससुराल में रही, पर बाद में कनाडा चली गई। पति की कनाडा जाने को दो बार फाइल लगाई, पर रिजेक्ट कर दी कनाडा जाने के बाद उसके पति ने दो बार फाइल लगाई, पर वह रिजेक्ट हो गई। साल 2023 में वह लोहड़ी के त्योहार पर वापिस आई और सारा खर्च उसी ने अपने स्तर पर किया। इसके बाद वह पति की फाइल दोबारा लगवाने के लिए कागजात तैयार करवाकर वह कनाडा चली गई। फाइल का खर्चा भी उसी ने उठाया। उसे धमकी दी कि अगर फाइल रिजेक्ट हो गई तो तलाक दे दूंगा। अगस्त 2023 में उसका पति कनाडा चला गया और कुछ माह उसके पास रहा। विदेश में जाने के बाद तलाक का बनाया दबाव इस बीच उसे परेशान व मारपीट करता और तलाक देने का दबाव बनाने लगा। जब उसने कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत करेगी तो वह उसे अकेली छोड़कर वहां से चला गया। जाते समय अलमीरा से करीब 1.60 लाख रुपए ले गया। उसने ये बात अपने परिजनों को बताई। कई बार मायके वाले पंचायत लेकर ससुराल में गए और दहेज को लेकर व्यवहार ऐसा ही था। उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देने लगे। अब ससुराल वालों ने उसका सामान लौटाने से भी मना कर दिया है। मार्च 2024 में उसके पति ने कोर्ट में याचिका दायर की, जो कुछ माह बाद वापस ले ली और उसे ससुराल में रखने से मना कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को ई-मेल से शिकायत दी और न्याय की मांग की। इसके बाद उसने सिरसा एसपी को शिकायत दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *