कानपुर में फैक्ट्री के गोदाम में लाखों की चोरी:CCTV में आते-जाते चोर कैद हुए, एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर में फैक्ट्री के गोदाम में लाखों की चोरी:CCTV में आते-जाते चोर कैद हुए, एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर के पनकी में शातिर चोरों ने फैक्ट्री का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और गोदाम से लाखों का माल पार कर दिया। सुबह ज़ब फैक्ट्री के कर्मचारी आये तो ताला टूटा देख सभी के होश उड़ गए। फैक्ट्री मैंनेजर ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। एक सप्ताह बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। घटना कैमरे मे कैद, जांच में जुटी
काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी एसके जैन की पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में थर्मो डायनमाइक सर्विस के नाम से गोदाम है। गोदाम मैंनेजर दीपक दास ने बताया की बीते 12 जनवरी को रात करीब आठ बजे वह अपने कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री के मेन गेट पर ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात चार शातिर चोर गेट के मेन से चढ़कर फैक्ट्री के अंदर दाखिल हुए एक चोर गाड़ी फैक्ट्री के मेन गेट पर लगाकर रखता है। बाकी चार शातिर अंदर चोर दाखिल होकर फैक्ट्री के अंदर से कॉपर वायर बंडल, स्टैंकेर मशीन चार्जर, इनवर्टर सेट बैटरी सहित, पीतल व ताम्बे के स्पयेर, व औजार सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल गाड़ी में लादकर फरार हो गए। अगले दिन सुबह ज़ब वह फैक्ट्री आये तो अंदर से लगा ताला टूटा मिला और ममेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पनकी थाने का फ़ोर्स पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सारी घटना सीसीटीवी में कैद मिली। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में बने फैक्ट्री के गोदाम में चोरी की घटना हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है फुटेज़ कब्जे में लेकर शातिरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *