सिरसा डेरा प्रमुख के हरियाणा में 11 जगह सार्वजनिक प्रोग्राम:रविवार को कपास मंडी में लाइव सत्संग, अनुयायी पहुंचेंगे, नशा-कुरीतियों पर करेंगे मोटिवेट

सिरसा डेरा प्रमुख के हरियाणा में 11 जगह सार्वजनिक प्रोग्राम:रविवार को कपास मंडी में लाइव सत्संग, अनुयायी पहुंचेंगे, नशा-कुरीतियों पर करेंगे मोटिवेट

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से जेल से पैराल पर आने के बाद पहली बार प्रदेशभर में सार्वजनिक जगह पर प्रोग्राम रखे जा रहे हैं। हरियाणा में सिरसा, हिसार, कैथल, फतेहाबाद व पानीपत सहित 11 जगह पर प्रोग्राम है और ये कार्यक्रम लाइव होंगे। गुरमीत राम रहीम स्वयं सत्संग के जरिए अनुयायियों को नशा जैसी कुरीतियों पर प्रवचन देकर मोटिवेट करेंगे। इसकी वजह है कि कानूनी पाबंदी एवं अन्य कारणों के चलते डेरे में संगत या अनुयायियों की भीड़ नहीं जुटाई जा रही है और डेरे में भी आने से रोक है। इसलिए इन जगहों पर व्यवस्था कर लाइव कार्यक्रम रखे हैं, ताकि अनुयायियों से संदेश पहुंचाया जा सके। सिरसा में कपास अनाज मंडी में ये प्रोग्राम रखा है। रविवार सुबह 10 बजे शुरू होगा और करीब दो से तीन घंटे तक चलेगा। इसके अलावा पंजाब में भी कई जगह लाइव कार्यक्रम रखे हैं। इसे लेकर अनुयायियों को भी अवगत करवाया गया है। इसका एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पांच प्वाइंट है, जिन पर प्रवचन दिया जाएगा। गुरमीत राम रहीत सिरसा डेरे के गुरुकुल से ऑनलाइन जुड़ेंगे और सभी जगह पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसे में काफी संख्या में अनुयायी पहुंचेंगे। सिरसा मंडी में डेरे की ओर तैयारियां की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सिरसा मंडी में प्रोग्राम को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति ली गई। प्रदेश में इन जगह पर होगा लाइव प्रोग्राम हरियाणा के अनाज मंडी सिरसा, अनाज मंडी टोहाना (फतेहाबाद), जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पानीपत, गुरुग्राम, बलवगढ़ (फरीदाबाद) और पंजाब के डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र मानसा, मोगा, चंडीगढ़, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मुक्तसर साहिब, संगरूर, पटियाला, भठिंडा आदि जगह पर लाइव होगा। इन प्वाइंट पर बाबा राम रहीम देंगे प्रवचन भगवान को कैसे पाया जाए भूत-प्रेत जैसे भ्रमों से बाहर निकलने के उपाय बताए जाएएंगे। नशे की लत से बचने के सहज एवं प्रभावी तरीके बताए जाएंगे। ला-ईलाज समझी जाने वाली बीमारियों में राहत का तरीका। बच्चों में शिक्षा एवं खेल में आत्मबल बढ़ाने के उपयोगी टिप्स दिए जाएंगे। कृषि, व्यापार एवं अन्य क्षेत्र में अधिक सफलता पाने के उपाय बताए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *