कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
एसआइआर प्रक्रिया में मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम काटने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले में शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रारूप-7 में नाम काटने के लिए दी आपत्तिकर्ताओं की सूची, जिनके नाम काटे जाने का आवेदन दिया, उनके नाम की सूची भी मांगी है।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा की यह लोकतंत्र पर हमला है। अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधारी गई, तो हजारों मतदाताओं का मताधिकार खतरे में पड़ जाएगा। हम अपने बूथ एजेंटों के माध्यम से हर घर जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन करेंगे और किसी भी मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल और विधानसभा क्षेत्र खंडवा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी भेजी गई है। कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में कोई देरी अस्वीकार्य है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर पार्टी कड़ा रुख अपनाएगी। इस अवसर पर इकबाल कुरैशी, शब्बीर कादरी, असलम गौरी, आसीम पटेल, फरीद शेख, तारिक बबलू पटेल, मेहमूद खान, इमरान गौरी, मोइज खान, दिव्यांश ओझा, विशाल जैन, वकील नीलकंठ, आदिल खान, गणेश सकरगाये, हुकुम मेलुंदे, हन्नान खोकर, अयान खान, शोएब शाह, सागर पवार, समीर खान, असलम खान, अनवर खान, प्रेमांशु जैन, नासिर खान, अब्दुल कादिर, इस्माइल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।


