SIP Calculator: रोज 80 रुपये बचाकर भी आप बना सकते हैं 2 करोड़ रुपये का फंड, जानिए क्या करना होगा

SIP Calculator: रोज 80 रुपये बचाकर भी आप बना सकते हैं 2 करोड़ रुपये का फंड, जानिए क्या करना होगा

SIP Calculator: बहुत से लोग निवेश और फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में सोचते तो हैं, लेकिन अक्सर शुरुआत नहीं कर पाते। कई लोग निवेश के लिए सही समय का इंतजार करते रहते हैं और इसी इंतजार में उम्र निकल जाती है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेश के लिए किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। बेहतर है कि आज से ही शुरुआत कर दी जाए, भले ही शुरुआत छोटी रकम से क्यों न हो।

समय की ताकत को समझें

लॉन्ग टर्म निवेश में पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण समय होता है। समय के साथ कंपाउंडिंग का असर बढ़ता जाता है और निवेश की रकम धीरे-धीरे बड़ी पूंजी में बदल सकती है। यदि कोई व्यक्ति रोजाना 70 से 100 रुपये तक भी बचाता है, तो लॉन्ग टर्म में 1 करोड़ से अधिक का फंड तैयार किया जा सकता है। छोटी-छोटी बचत को नियमित रूप से ऐसे निवेश विकल्पों में लगाना चाहिए जहां चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिले।

स्टेप-अप SIP से मिलेगा फायदा

स्टेप-अप SIP एक ऐसी निवेश रणनीति है, जिसमें निवेशक समय-समय पर अपनी SIP की राशि बढ़ाता रहता है। आमतौर पर जब आय बढ़ती है, तो निवेशक अपनी मासिक SIP में भी बढ़ोतरी कर सकता है। इससे लंबे समय में संपत्ति तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है। एनुअल स्टेप अप में हर साल मंथली एसआईपी की रकम में एक तय प्रतिशत का इजाफा करना होता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 100 रुपये मासिक SIP से शुरुआत करता है और हर साल 10% स्टेप-अप रखता है, तो अगले साल उसकी मासिक SIP 110 रुपये हो जाएगी। इसके बाद अगले वर्ष यह बढ़कर 121 रुपये हो जाएगी। इस तरह हर साल SIP की राशि 10% बढ़ती रहती है और समय के साथ निवेश तेजी से बढ़ता जाता है।

विवरण राशि / जानकारी
रोजाना बचत ₹80
मासिक निवेश (SIP) ₹2,400
एनुअल स्टेप-अप 10%
निवेश शुरू करने की उम्र 25 वर्ष
निवेश अवधि 31 वर्ष
निवेश समाप्ति उम्र 56 वर्ष
कुल निवेश राशि ₹52,39,971
कुल ब्याज आय ₹1,67,60,439
मैच्योरिटी पर कुल फंड ₹2,20,00,409

80 रुपये रोज बचाकर बनाएं 2 करोड़ से ज्यादा का फंड

अगर आप रोजाना 80 रुपये बचाते हो, तो महीने के 2400 रुपये जमा होते हैं। इस पैसे को आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में डाल सकते हैं। साथ ही 10% का एनुअल स्टेप अप रख सकते हैं। यानी आपको हर साल एसआईपी की रकम में 10 फीसदी का इजाफा करना है। आप 25 साल की उम्र से यह निवेश शुरू करें, तो 56 साल की उम्र में यानी 31 साल बाद आपके पास 2,20,00,409 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 52,39,971 रुपये निवेश राशि होगी। वहीं, 1,67,60,439 रुपये ब्याज आय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *