गुरुग्राम में सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में शनिवार रात हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक दिलचस्प मंजर देखने को मिला। हजारों प्रशंसकों की भीड़ ने सिंगर से उनका सबसे चर्चित और विवादास्पद गाना “एक खटोला जेल के भीतर” गाने की डिमांड की। मासूम शर्मा ने दर्शकों की इस मांग को ठुकरा दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने लिख कर दे रखा है। बैन के कारण यह गाना नहीं गा सकते। साथ ही उनके सेक्रेटरी में ने लिखित पर्चा भी दर्शकों को दिखाया। हालांकि मासूम शर्मा ने इसी तर्ज पर बनाया खाटू श्याम का गीत गाया। इस दाैरान पंजाबी सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे और कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। खटोला खटोला चिल्लाने लगे युवा कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 8 बजे हुई। मासूम शर्मा ने स्टेज पर आते ही अपने लोकप्रिय गानों की बौछार कर दी। भीड़ जमकर झूम रही थी और हर गाने पर जोरदार तालियां और नारे गूंज रहे थे। जैसे ही परफॉर्मेंस अपने चरम पर पहुंची, प्रशंसकों ने एक सुर में “खटोला… खटोला…” चिल्लाना शुरू कर दिया। पिछले साल मार्च 2025 में हरियाणा सरकार द्वारा गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस गाने को हटाया गया था। मीका ने आकर चौकाया मासूम शर्मा की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पंजाबी सिंगर मीका सिंह की सरप्राइज एंट्री ने सबको दंग कर दिया। जैसे ही मासूम का शो चल रहा था, अचानक मीका स्टेज पर धड़ाम से आए और माइक थामकर बोलने लगे। जिस पर पूरा वेन्यू तालियों से गूंज उठा। मीका ने अपनी सिग्नेचर एनर्जी से स्टेज हिला दिया। उन्होंने मासूम को गले लगाया। उनकी इस अनप्लांड एंट्री ने शो को यादगार बना दिया। अंजली के ठुमकों पर झूमे युवा इस दौरान अंजली अरोड़ा ने भी लाइव परफॉर्मेंस दी। कच्चा बादाम फेम वाली अंजली ने स्टेज पर आते ही तेज़ बीट्स पर ऐसे ठुमके लगाए कि प्रशंसक पागलों की तरह झूम उठे। हर थिरकन पर सीटियां, तालियां और चिल्लाहट गूंजी। दर्शक बार बार अंजली एक और ठुमका। अंजली ने भी आज की रात जैसे गानों पर डांस किया। इसी ग्राउंड में पुलिस ने माइक छीना था पिछले साल इसी जिमखाना क्लब में हुए कॉन्सर्ट के दौरान मासूम ने गाने की सिर्फ पहली लाइन गाई थी, तो पुलिस ने तुरंत माइक छीन लिया था और शो बीच में रोक दिया गया था। उस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए थे। इस बार आयोजकों और सिंगर ने पहले से सावधानी बरती। प्रशंसक काे दी थी गाली गुरुग्राम में पिछले साल ही एक और कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने अपने एक फैन को गालियां दी थी और उसका कॉलर पकड़ लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों साइड से काफी समय तक कॉन्ट्रोवर्सी हुई। बाद में फैन द्वारा पुलिस में कंप्लेंट किए जाने के बाद मासूम शर्मा उनके घर आए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


