हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह:चेयरमेन बोलीं- दोपहर तीन बजे तक का समय; नहीं आए तो कड़ा एक्शन लेंगे

हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए सिंगर बादशाह:चेयरमेन बोलीं- दोपहर तीन बजे तक का समय; नहीं आए तो कड़ा एक्शन लेंगे

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह हरियाणा महिला आयोग के समन पर शुक्रवार को पेश नहीं हुए। उनके वकीलों का कहना है कि बादशाह किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। हम आयोग से आगे का टाइम मांग रहे हैं। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी, बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स पर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। विवाद के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, ‘मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए। पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *