सिंधी रॉयल्स ने जीता झूलेलाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

सिंधी रॉयल्स ने जीता झूलेलाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

बांसवाड़ा| सिंधी समाज की ओर से श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री झूलेलाल क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट JPL 2026 का आयोजन किया। इसमें पहला सेमीफानइल मैच सिंधी राइजर्स व सिंधी पैंथर के बीच हुआ। इसमें सिंधी राइजर्स ने 77 रन का टारगेट दिया। सिंधी पैंथर की टीम 8 विकेट खोकर 11 ओवर में 78 रन बनाकर मैच जीरत गई। दूसरा सेमीफाइनल सिंधु सेना व सिंधी रॉयल्स के बीच हुआ। इसमें सिंधु सेना ने 132 रन का टारगेट दिया। सिंधी रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। फाइनल सिंधी पैंथर व सिंधी रॉयल्स के बीच एमएसबी ग्राउंड में खेला गया। इसमें सिंधी पैंथर ने पहले ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 14 ओवर में 130 रन बना कर सिंधी रॉयल्स के सामने 131 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सिंधी रॉयल्स ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 135 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। संकेत खत्री फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बैटसमैन रहे। संकेत खत्री की कप्तानी में सिंधी रॉयल्स ने श्री झूलेलाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। उन्हें श्री झूलेलाल सेवा समिति की ओर से ट्रॉफी व 5100 रुपए, उप विजेता टीम को 3100 रुपए दिए गए। टूर्नामेंट में श्री झूलेलाल सेवा समिति संयोजक हरेश लखानी ने प्रत्येक छक्के पर 200 रुपए का पुरस्कार दिया। इस अवसर सिंधी समाज के अध्यक्ष अनिल मैठानी, श्री झूलेलाल सेवा समिति के हरेश लखानी, विजय छाबड़ा, विनोद खत्री, हरीश हरियानी, गौरव सोतानी, सुनील कालरा, रतन आसवानी, गोपाल लालवानी, जितेंद्र हिरानी, संजय छाबड़ा, प्रदीप संतवाणी, विजय हरियाणी, अजय रूपचंदानी, प्रदीप संतवानी, सुमित लालवानी आदि मौजूद थे। यह जानकारी खेलमंत्री अनिल तलरेजा ने दी। जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *