सिन्धी प्रीमियर लीग का समापन:टीम-बी विजेता, टीम-सी को 48 रन से हराया

सिन्धी प्रीमियर लीग का समापन:टीम-बी विजेता, टीम-सी को 48 रन से हराया

बालोतरा में झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड महोत्सव) के उपलक्ष्य में आयोजित सिन्धी प्रीमियर लीग-2026 संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम-बी ने खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में टीम डी को हराकर फाइनल में आई थी टीम सी मीडिया प्रभारी योगेश सोनी के अनुसार, सेमीफाइनल मुकाबला टीम-सी और टीम-डी के बीच हुआ। टीम-डी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टीम-सी ने 12 ओवर में 177 रन बनाए। जय लालवानी को बेस्ट बैटर और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में टीम-डी 12 ओवर में 112 रन ही बना सकी। इस तरह टीम-सी ने यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम बी ने फाइनल में बनाए थे 101 रन, टीम सी 53 पर ऑलआउट फाइनल मुकाबला टीम-बी और टीम-सी के मध्य खेला गया। टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 12 ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम-सी 53 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ टीम-बी ने सिन्धी प्रीमियर लीग-2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में धीरज लालवानी को बेस्ट बैटर और संजय आहूजा को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सुखनानी, सचिव सुनील रामनानी, सह सचिव ओमप्रकाश आसुदानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, ऑडिटर पंकज कुमार सुखनानी, महेश कुमार लालवानी, शोभराज लोहानी, मेला संयोजक लक्ष्मण नैनवानी व प्रकाश मनवानी, बाबा साहब नत्थूमल होतवानी, पंडित विजय शर्मा, सरंक्षक गुलाबराय चंदानी, वासुदेव बसरानी, हरिकिशन सोनी, पूनमचंद परमार, चंद्रप्रकाश मेघनानी, सुनील लालवानी, घनश्याम बसरानी, चंद्रप्रकाश आसुदानी और योगेश कुमार सुखनानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *