सिमुलतला की जूही ने कराटे में 50 स्वर्ण जीते:राजस्थान प्रीमियर लीग में गोल्ड जीतकर ऑल इंडिया लीग का रास्ता साफ

सिमुलतला की जूही ने कराटे में 50 स्वर्ण जीते:राजस्थान प्रीमियर लीग में गोल्ड जीतकर ऑल इंडिया लीग का रास्ता साफ

जमुई के सिमुलतला की जूही कुमारी ने कराटे में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 27 और 28 दिसंबर को जयपुर के मुरलीपुरा स्थित श्रीराम स्पोर्ट्स किंगडम में आयोजित राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग (यूथ लीग) में स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 12-13 वर्ष आयु वर्ग में दर्ज की गई। इस स्वर्ण पदक के साथ जूही ने अपने कराटे करियर में 50 गोल्ड मेडल पूरे कर लिए हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है। द पैलेस स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा जूही को अब खेल जगत में ‘नन्हीं कराटे क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। जूही के नाम अब तक कुल 72 पदक दर्ज हैं, जिनमें 50 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग में राज्य भर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जूही ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब ऑल इंडिया कराटे लीग में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे जूही के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की राह और मजबूत हो गई है। जूही की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों, माता-पिता और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने जूही को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पदक जीतेंगी। जमुई के सिमुलतला की जूही कुमारी ने कराटे में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 27 और 28 दिसंबर को जयपुर के मुरलीपुरा स्थित श्रीराम स्पोर्ट्स किंगडम में आयोजित राजस्थान कराटे प्रीमियर लीग (यूथ लीग) में स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 12-13 वर्ष आयु वर्ग में दर्ज की गई। इस स्वर्ण पदक के साथ जूही ने अपने कराटे करियर में 50 गोल्ड मेडल पूरे कर लिए हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है। द पैलेस स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा जूही को अब खेल जगत में ‘नन्हीं कराटे क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। जूही के नाम अब तक कुल 72 पदक दर्ज हैं, जिनमें 50 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग में राज्य भर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जूही ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब ऑल इंडिया कराटे लीग में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे जूही के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की राह और मजबूत हो गई है। जूही की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों, माता-पिता और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने जूही को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पदक जीतेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *