चांदी तीन दिन में ₹18,138 सस्ती, ₹2.50 लाख पर आई:सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, ईरान जंग का असर

चांदी तीन दिन में ₹18,138 सस्ती, ₹2.50 लाख पर आई:सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, ईरान जंग का असर

सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,177 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 143 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 17 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10g था। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना तीन दिन में 4,778 और चांदी 18,138 सस्ती हुई है। ईरान जंग के बाद सोना ₹3,572 और चांदी ₹16,537 सस्ती
अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सोना पिछले 19 दिन में 3,572 और चांदी 16,537 सस्ती हुई है। इससे पहले 27 मार्च को सोना 1.59 लाख और चांदी 2.67 लाख पर थी। मिडिल ईस्ट जंग के कारण इन्वेस्टर मेटल बेचकर कैश सेव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *