गयाजी के इमामगंज में चिराग पासवान की चुनावी रैली:बोले- दीपा मांझी को वोट देना, मतलब मेरी मां को वोट देना है; एनडीए पूरी तरह से एकजुट है

गयाजी के इमामगंज में चिराग पासवान की चुनावी रैली:बोले- दीपा मांझी को वोट देना, मतलब मेरी मां को वोट देना है; एनडीए पूरी तरह से एकजुट है

गयाजी के इमामगंज में एनडीए के स्टार प्रचारक लोजपा(रा.) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी रैली को संबोधित किया। एनडीए समर्थित हम पार्टी की प्रत्याशी दीपा मांझी के समर्थन में आम जनता से वोटिंग की अपील की। रोशनगंज खेल मैदान में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने करीब सात मिनट तक सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष के झूठे प्रचार पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने दीपा मांझी हमारी भाभी हैं। भाभी हमारे समाज में मां तुल्य होती हैं। अगर आप दीपा मांझी को वोट देते हैं तो समझिए आपने मेरी मां को वोट दिया है। विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि लोजपा और हम पार्टी में मतभेद है, जबकि एनडीए परिवार पूरी मजबूती से एकजुट है। पहले घर से कोई बाहर नहीं निकलता था सभा में मौजूद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 90 के दशक में शाम तीन बजे के बाद इमामगंज में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। लेकिन हमारे शासनकाल में कानून व्यवस्था कायम हुई। ना हमने किसी को फंसाया, ना किसी को छुड़ाया। जो दोषी था, उसे कानून ने सजा दी। विपक्ष के लोग जंगल राज लाना चाहते हैं मांझी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार को पीछे ले जाने वालों से सावधान रहें और विकास की राजनीति पर भरोसा रखें। विपक्ष के लोग आज फिर उसी जंगलराज को लाना चाहते हैं, जब भय और अराजकता का माहौल था। गयाजी के इमामगंज में एनडीए के स्टार प्रचारक लोजपा(रा.) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी रैली को संबोधित किया। एनडीए समर्थित हम पार्टी की प्रत्याशी दीपा मांझी के समर्थन में आम जनता से वोटिंग की अपील की। रोशनगंज खेल मैदान में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग ने करीब सात मिनट तक सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष के झूठे प्रचार पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने दीपा मांझी हमारी भाभी हैं। भाभी हमारे समाज में मां तुल्य होती हैं। अगर आप दीपा मांझी को वोट देते हैं तो समझिए आपने मेरी मां को वोट दिया है। विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि लोजपा और हम पार्टी में मतभेद है, जबकि एनडीए परिवार पूरी मजबूती से एकजुट है। पहले घर से कोई बाहर नहीं निकलता था सभा में मौजूद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 90 के दशक में शाम तीन बजे के बाद इमामगंज में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। लेकिन हमारे शासनकाल में कानून व्यवस्था कायम हुई। ना हमने किसी को फंसाया, ना किसी को छुड़ाया। जो दोषी था, उसे कानून ने सजा दी। विपक्ष के लोग जंगल राज लाना चाहते हैं मांझी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार को पीछे ले जाने वालों से सावधान रहें और विकास की राजनीति पर भरोसा रखें। विपक्ष के लोग आज फिर उसी जंगलराज को लाना चाहते हैं, जब भय और अराजकता का माहौल था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *