‘धुरंधर 2’ में सिखों की गुरबाणी का उड़ा मजाक? फिल्म पर नया विवाद, शिवसेना नेता ने की माफी की मांग

‘धुरंधर 2’ में सिखों की गुरबाणी का उड़ा मजाक? फिल्म पर नया विवाद, शिवसेना नेता ने की माफी की मांग

Dhurandhar 2 Gurbani Scene Controversy: रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त और सारा अर्जन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विवादों में भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म के एक सीन को लेकर नया विवाद सामने आया है, जिसमें गुरबाणी के एक पवित्र श्लोक के कथित तौर पर अनुचित प्रयोग पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में शिव सेना नेता गुरजोत सिंह ने फिल्म निर्माताओं से तुरंत माफी की मांग की है।

गुरबाणी के प्रयोग पर जताई आपत्ति (Dhurandhar 2 Gurbani Scene Controversy)

दरअसल विवाद उस सीन को लेकर खड़ा हुआ है जिसमें फिल्म के एक किरदार द्वारा सिगरेट पीते हुए गुरबानी की पंक्ति बोले जाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ये पंक्ति गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा रचित दसम ग्रंथ से जुड़ी है, जिसे सिख समुदाय अत्यंत पवित्र मानता है।

इस सीन को लेकर गुरजोत सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों की पंक्तियों का इस तरह इस्तेमाल करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उनके मुताबिक गुरबानी कोई सामान्य संवाद नहीं बल्कि आस्था और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

नेता ने अपने बयान में कहा कि इस तरह का चित्रण न केवल असंवेदनशीलता दर्शाता है बल्कि इससे सिख समुदाय की भावनाएं भी आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक श्लोकों का प्रयोग करते समय फिल्म निर्माताओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए थी।

उन्होंने ये भी साफ किया कि गुरबाणी का ये श्लोक ऐतिहासिक संदर्भों में लिखा गया था, जब धर्म और मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष चल रहा था। ऐसे में इसका फिल्मी प्रस्तुतीकरण बेहद जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए था।

माफी मांगने की अपील (Dhurandhar 2 Gurbani Scene Controversy)

गुरजोत सिंह ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह और आर माधवन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में स्पष्टीकरण या माफी नहीं दी गई तो सिख समुदाय शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा सकता है।

उनका कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान करना हर कलाकार और फिल्म निर्माता की जिम्मेदारी है और किसी भी धार्मिक परंपरा को रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर आहत नहीं किया जाना चाहिए।

पहले भी विवादों में रही फिल्म (Dhurandhar 2 Gurbani Scene Controversy)

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कुछ सीन्स और कथानक को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। अब गुरबाणी वाले सीन को लेकर उठे विवाद ने फिल्म को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

फिलहाल फिल्म के निर्माताओं या कलाकारों की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विवाद के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस पर क्या रुख अपनाया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *