गिल्ली-डंडा खेलते नजर आए सिद्धू

गिल्ली-डंडा खेलते नजर आए सिद्धू

भास्कर न्यूज | अमृतसर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने पुराने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मोहल्ले के बच्चों की तरह पारंपरिक खेल ‘गिल्ली-डंडा’ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में ‘बचपन के दिन भूल ना जाना’ लिखा है। इस पोस्ट को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया। दावा किया गया है कि वीडियो को महज 18 घंटे में 11 लाख से अधिक बार देखा गया। कई यूजर सिद्धू की सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके बिना दिखावे वाले अंदाज की सराहना की, वहीं कई ने इसे बचपन की यादें ताजा करने वाला वीडियो बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *