ईरान-इजरायल युद्ध का साइड इफेक्ट: अमेरिका-UAE में 72% पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

ईरान-इजरायल युद्ध का साइड इफेक्ट: अमेरिका-UAE में 72% पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Iran and US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। इस संघर्ष की वजह से खाड़ी देशों से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में होने वाली क्रूड ऑयल (crude oil) और गैस की सप्लाई बाधित (gas supply disrupted) हुई है। होर्मुज स्ट्रेट (strait of hormuz) से ईंधन की सप्लाई बाधित (fuel supply disrupted) होने की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के हालात बन गए हैं। इस युद्ध का असर अमेरिका और UAE पर भी पड़ रहा है।

अमेरिका और UAE पर युद्ध का असर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से अमेरिका और UAE में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। युद्ध की वजह से इन देशों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। अमेरिका में गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतें बढ़कर 4 डॉलर (करीब 380 रुपए) प्रति गैलन (1 गैलन =3.8 लीटर) से अधिक हो गई हैं। यह बीते 3 वर्षों में पहला मौका है, जब गैसोलीन के दाम में इतनी तेजी हुई है।

अमेरिका में जंग शुरू होने के बाद से 40% दाम बढ़े

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में गैसोलीन की औसत कीमत बढ़कर 4.018 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से गैसोलीन की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। अमेरिका में डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है और दाम 5 डॉलर प्रति गैलन ( करीब 475 रुपए) के पार निकल गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू होने के बाद से कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।

UAE में 30% तेल के दाम बढ़े

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी देशों में भी तेल के दाम बढ़े हैं। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की फ्यूल प्राइस कमेटी ने कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। नई कीमतों के मुताबिक, सुपर 98 पेट्रोल की कीमत लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 3.39 दिरहम प्रति लीटर (करीब 87 रुपए) हो गई है, जो पहले 2.59 दिरहम प्रति लीटर थी।

इसके अलावा स्पेशल 95 पेट्रोल का दाम लगभग 32 प्रतिशत बढ़कर 3.28 दिरहम प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 2.48 दिरहम प्रति लीटर था। UAE में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। यह 72 प्रतिशत बढ़कर 4.69 दिरहम प्रति लीटर (करीब 120 रुपए) पर पहुंच गई हैं, जो कि पहले 2.72 दिरहम प्रति लीटर पर थी। अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम एक महीने में 48 प्रतिशत बढ़ा है। मौजूदा समय में क्रूड आयल 107.28 डॉलर प्रति बैरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *