SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे हैं सिद्दू मूसेवाला के माता-पिता, इस कारण लिया बड़ा फैसला

Sidhu Moosewala parents protest at Mansa SSP office: फेमस पंजाबी सिंगर दिवंगत शुभदीप सिंह मूसेवाला के माता-पिता ने बुधवार को मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) कार्यालय के बाहर घंटों धरना दिया और उनका कहना है कि उनके बेटे के काम से जुड़ी डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से फाइनेंशियल विवाद को लेकर की गई शिकायत पर पुलिस ने अभी तक कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं किया है।

वित्तीय ऑडिट और रॉयल्टी भुगतान नहीं किए

सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने आरोप लगाया कि बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन नामक तीन डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटर्स ने पिछले 1 साल से रैपर के गानों के मार्केटिंग राइट्स के तहत आने वाली आय से जुड़े वित्तीय ऑडिट और रॉयल्टी भुगतान नहीं किए हैं। साथ ही, बलकौर सिंह ने बताया कि 8 जून 2025 को उन्होंने पंजाब के डीजीपी के पास इस मामले की शिकायत की थी, जिसे बाद में मानसा SSP को जांच के लिए भेजा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इतना ही नहीं, माता-पिता ने आगे कहा कि उन्हें उनके बेटे के कार्यों से होने वाली आय से उन्हें बाहर रखा जा रहा है, जो बेहद पीड़ित कर रहा है। साथ ही, उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के तहत पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि वे इंसाफ न मिलने तक हम संघर्ष करना जारी रखने वाले है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानूनी विशेषज्ञ

बता दें, बलकौर सिंह ने आगे ये भी कहा कि शिकायत के साथ ही उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानूनी विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए ठोस सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं, लेकिन ये सब अनदेखा किया जा रहा है। वे जल्द से जल्द नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की भी मांग कर रहे हैं। साथ ही, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस विवाद की जल्द सुनवाई और निष्पक्ष जांच की मांग स्थानीय लोगों और मूसेवाला के फैंस द्वारा भी उठाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *