राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी पारी की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक बजे शुरू होगी। पहला पेपर सामान्य हिंदी और दूसरा जनरल नॉलेज का है। एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। …. SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए


