राजस्थान के 41 शहरों में SI भर्ती एग्जाम आज से:1015 पदों के लिए 7.70 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

राजस्थान के 41 शहरों में SI भर्ती एग्जाम आज से:1015 पदों के लिए 7.70 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम आज (5 अप्रैल) से दो पारियो में होगा। राजस्थान के 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। दोनों दिन (5 अप्रैल और 6 अप्रैल) सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस की परीक्षा होगी। दोनों पारी में एंट्री एक घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। बता दें कि एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही थी। बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया। ऐसे में इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट है। जांच में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विशेषज्ञों और ईएनटी डॉक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को ब्लूटूथ उपकरणों, विग, चश्मों में छिपे कैमरे और कान में लगने वाली सूक्ष्म डिवाइसों की पहचान करना बताया। प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ये बातें ध्यान रखनी होंगी अभ्यर्थी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लेकर जाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)। एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ….. ये खबर भी पढे़ं… ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *