एसआई भर्ती-2025 एग्जाम दो दिन ही होगा:6 फरवरी तक कैंडिडेट्स कर सकेंगे आवेदन फार्म में करक्शन व विड्रो

एसआई भर्ती-2025 एग्जाम दो दिन ही होगा:6 फरवरी तक कैंडिडेट्स कर सकेंगे आवेदन फार्म में करक्शन व विड्रो

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप- 1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन दो दिन 5 व 6 फरवरी को होगा। इसमें करीब पौने आठ कैंडिडेट्स ने आवेदन किए है और 1015 पदों के लिए वैकेंसी है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन 6 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते है। इसके साथ ही आवेदन विड्रो का अवसर भी दिया है। संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 एवं 6 अप्रेल 2026 को किया जाएगा। इसके तहत सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक एवं सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पांच सौ रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि एग्जाम दो दिन होने की सम्भावना, पढें ये खबर… ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन होने की सम्भावना:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं।पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *