‘मेरे SI दामाद का उसी के थाने की दरोगा पूजा से पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था। शादी के पहले से उसका अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले पूरा शहर घूमते थे। एक साथ लंच-डिनर किया करते थे। दामाद ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए मेरी बेटी को मार डाला।’ ये कहना है मुंगेर के सफिया सराय थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौसी रेणु देवी का। वहीं मधु के पिता का कहना है कि चंदन ने सर्विस पिस्टल से मेरी बेटी को गोली मारी है। उसका अवैध संबंध था। दरअसल, शनिवार की शाम SI चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) का शव उनके ही बेडरूम से मिला है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली लगी, जो आरपार हो गई। महिला का घटना के 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ससुर ने मधु को मुखाग्नि दी है। घटना को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने जिला मुख्यालय से 5KM दूर SI के किराए के मकान पर पहुंची। मकान के बाहर करीब 20 से ज्यादा पुलिस तैनात थी। घटनास्थल वाले कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। मधु के पति चंदन को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, मकान मालिक किसी को घर के अंदर घुसने नहीं दे रही थी। इसके बाद हम तुरंत पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां महिला के माता-पिता बेटी के शव को देखकर रोए जा रहे थे। SI का कब से चल रहा था अफेयर? पत्नी को अवैध संबंध के बारे में कैसे मिली जानकारी? उस दिन ऐसा क्या हुआ कि सर्विस पिस्टल से गोली चली और मधु की मौत हो गई..पढ़िए पूरी रिपोर्ट.. अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… 2018 में पटना में हुई पहली मुलाकात मृतका के पिता रंजीत कुमार ने बताया, साल 2017 में मधु ने 12वीं पास करने के बाद पटना में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। इसी दौरान वह BPSC की तैयारी के लिए कोचिंग भी कर रही थी। उसी कोचिंग संस्थान में चंदन कुमार भी पढ़ने आते थे। साल 2018 में धीरे-धीरे चंदन ने पढ़ाई को लेकर सवाल पूछने के बहाने मधु से बातचीत शुरू की। पढ़ाई की चर्चा करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर वे कोचिंग में साथ बैठने लगे। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर लिया और बातचीत का सिलसिला कोचिंग के बाहर भी शुरू हो गया। पिता ने आगे बताया कि धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पढ़ाई के साथ-साथ वे बाहर भी मिलने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गई। 2023 में चंदन की मुंगेर में हुई पोस्टिंग साल 2023 में चंदन कुमार की तैनाती मुंगेर और जमालपुर के बीच स्थित बरियारपुर थाना में हो गई। इस दौरान दोनों के बीच दूरी बढ़ गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने करीब 2 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मधु ने हमें चंदन के बारे में बताया। पिता के अनुसार, ‘मधु हमारी इकलौती बेटी थी। उसकी जिद के आगे हमें झुकना पड़ा। 7 फरवरी 2025 को मधु-चंदन शादी के बंधन में बंधे। यह लव मैरिज जरूर थी, लेकिन सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से शादी की गई। शादी में करीब 55 लाख रुपए नकद और एक चार पहिया वाहन भी दिया गया था।’ पहली पोस्टिंग पर महिला दरोगा से बढ़ी नजदीकियां मधु के पिता ने आरोप लगाया कि चंदन कुमार की पहली पोस्टिंग के दौरान ही उसके जीवन में एक नया मोड़ आया। बरियारपुर थाना में पहले से तैनात महिला दरोगा से उसकी मुलाकात साल 2023 में हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे के साथ उठने-बैठने लगे और ड्यूटी के अलावा भी मिलने लगे। इस अफेयर के बीच चंदन ने मेरी बेटी से शादी कर ली। पिता के मुताबिक, उस समय तक मेरी बेटी मधु को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने खुशी-खुशी शादी कर ली। साल 2025 के जून में चंदन का बरियापुर थाना से सफिया सराय थाना में ट्रांसफर हुआ। इस वजह से पूजा-चंदन काम के बहाने भी एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे थे। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से बाहर मिलना शुरू कर दिया। 2025 के नवंबर में पत्नी को अवैध संबंध का पता चला रंजीत कुमार के मुताबिक, साल 2025 के नवंबर में मधु को अपने पति के अवैध संबंध की भनक लगी। जब उसने चंदन से इस बारे में पूछा तो शुरूआत में उसने झूठ बोल दिया। कहा, काम के सिलसिले से हमें अक्सर मिलना पड़ता है। हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं है। दिसंबर में दो-तीन बार फिर मधु ने चंदन को महिला दरोगा को एक साथ डिनर-लंच करते रेस्टोरेंट में पकड़ लिया। मधु ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद चंदन-मधु के बीच अक्सर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पूजा को स्कूटी पर घूमाता था चंदन मृतका की मां के मुताबिक, ‘बिटिया बताती थी कि दोनों एक ही कमरे में साथ बैठते-खाते थे, रोज का यही हाल था। फोन पर भी दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इसी बात को लेकर मधु को शक होता था। वह इसका विरोध करती थी।’ उन्होंने बताया कि मधु कई बार सवाल उठाती थी, ‘जब यहां रहते हो तो फिर उसके साथ स्कूटी पर क्यों घूमते हो?’ इस पर पति उसे समझाने की कोशिश करता, लेकिन विवाद खत्म नहीं होता था। मां ने आगे कहा कि शुरुआत में ये झगड़े मामूली थे, लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ते गए। पहले छोटी-मोटी कहासुनी होती थी, लेकिन बाद में मामला गंभीर हो गया। दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन मधु से कहता था नौकरी करो, नौकरी करने वाली लड़की मुझे पसंद है। लेकिन मधु की नौकरी नहीं लग पाई, इसी बात को लेकर भी दोनों में अनबन होती थी। पिता बोले- SI चंदन ने ही मेरी बेटी को गोली मारी पिता ने कहा, मधु ने चंदन के अफेयर के बारे में पहले अपनी मां को जानकारी दी थी, लेकिन हमने इसे नौकरी के माहौल का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया। हमें लगा कि एक ही विभाग में काम करते हैं, इसलिए बातचीत होती होगी, लेकिन बाद में मामला गंभीर हो गया। जब मेरी बेटी ने इसका विरोध करना शुरू किया तो अक्सर घर में झगड़ा होता था। रंजीत ने आगे बताया, शनिवार की शाम सरकारी सर्विस पिस्टल से चंदन ने मेरी बेटी को गोली मार दी गई। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने सिर्फ अपने दामाद चंदन कुमार को ही आरोपी बनाया है SI चंदन को अरेस्ट कर जेल भेजा गया SP सैयद इमरान मसूद ने बताया, ’मृतका के परिजनों के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर, जेल भेजा दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। जबकि अवैध संबंध पर एसपी ने कहा, हर एंगल पर जांच हो रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ गोली सीने के आर-पार हुई
मौत के लगभग 18 घंटे बाद मधु का मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ राजू ने तीन सदस्यीय टीम बनाई। इसमें डॉ रूपेश, डॉ शशांक ओर डॉ रमन शामिल रहे। पूरे पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। डॉक्टर्स ने बताया कि गोली मधु की सीने से आरपार हो गई है। इसके अलावा शरीर पर और भी कोई जख्म के निशान नहीं है। ‘मेरे SI दामाद का उसी के थाने की दरोगा पूजा से पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था। शादी के पहले से उसका अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर हाथ में हाथ डाले पूरा शहर घूमते थे। एक साथ लंच-डिनर किया करते थे। दामाद ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए मेरी बेटी को मार डाला।’ ये कहना है मुंगेर के सफिया सराय थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौसी रेणु देवी का। वहीं मधु के पिता का कहना है कि चंदन ने सर्विस पिस्टल से मेरी बेटी को गोली मारी है। उसका अवैध संबंध था। दरअसल, शनिवार की शाम SI चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) का शव उनके ही बेडरूम से मिला है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली लगी, जो आरपार हो गई। महिला का घटना के 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ससुर ने मधु को मुखाग्नि दी है। घटना को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने जिला मुख्यालय से 5KM दूर SI के किराए के मकान पर पहुंची। मकान के बाहर करीब 20 से ज्यादा पुलिस तैनात थी। घटनास्थल वाले कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। मधु के पति चंदन को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, मकान मालिक किसी को घर के अंदर घुसने नहीं दे रही थी। इसके बाद हम तुरंत पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां महिला के माता-पिता बेटी के शव को देखकर रोए जा रहे थे। SI का कब से चल रहा था अफेयर? पत्नी को अवैध संबंध के बारे में कैसे मिली जानकारी? उस दिन ऐसा क्या हुआ कि सर्विस पिस्टल से गोली चली और मधु की मौत हो गई..पढ़िए पूरी रिपोर्ट.. अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… 2018 में पटना में हुई पहली मुलाकात मृतका के पिता रंजीत कुमार ने बताया, साल 2017 में मधु ने 12वीं पास करने के बाद पटना में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। इसी दौरान वह BPSC की तैयारी के लिए कोचिंग भी कर रही थी। उसी कोचिंग संस्थान में चंदन कुमार भी पढ़ने आते थे। साल 2018 में धीरे-धीरे चंदन ने पढ़ाई को लेकर सवाल पूछने के बहाने मधु से बातचीत शुरू की। पढ़ाई की चर्चा करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर वे कोचिंग में साथ बैठने लगे। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर लिया और बातचीत का सिलसिला कोचिंग के बाहर भी शुरू हो गया। पिता ने आगे बताया कि धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पढ़ाई के साथ-साथ वे बाहर भी मिलने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गई। 2023 में चंदन की मुंगेर में हुई पोस्टिंग साल 2023 में चंदन कुमार की तैनाती मुंगेर और जमालपुर के बीच स्थित बरियारपुर थाना में हो गई। इस दौरान दोनों के बीच दूरी बढ़ गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने करीब 2 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मधु ने हमें चंदन के बारे में बताया। पिता के अनुसार, ‘मधु हमारी इकलौती बेटी थी। उसकी जिद के आगे हमें झुकना पड़ा। 7 फरवरी 2025 को मधु-चंदन शादी के बंधन में बंधे। यह लव मैरिज जरूर थी, लेकिन सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से शादी की गई। शादी में करीब 55 लाख रुपए नकद और एक चार पहिया वाहन भी दिया गया था।’ पहली पोस्टिंग पर महिला दरोगा से बढ़ी नजदीकियां मधु के पिता ने आरोप लगाया कि चंदन कुमार की पहली पोस्टिंग के दौरान ही उसके जीवन में एक नया मोड़ आया। बरियारपुर थाना में पहले से तैनात महिला दरोगा से उसकी मुलाकात साल 2023 में हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे के साथ उठने-बैठने लगे और ड्यूटी के अलावा भी मिलने लगे। इस अफेयर के बीच चंदन ने मेरी बेटी से शादी कर ली। पिता के मुताबिक, उस समय तक मेरी बेटी मधु को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने खुशी-खुशी शादी कर ली। साल 2025 के जून में चंदन का बरियापुर थाना से सफिया सराय थाना में ट्रांसफर हुआ। इस वजह से पूजा-चंदन काम के बहाने भी एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे थे। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से बाहर मिलना शुरू कर दिया। 2025 के नवंबर में पत्नी को अवैध संबंध का पता चला रंजीत कुमार के मुताबिक, साल 2025 के नवंबर में मधु को अपने पति के अवैध संबंध की भनक लगी। जब उसने चंदन से इस बारे में पूछा तो शुरूआत में उसने झूठ बोल दिया। कहा, काम के सिलसिले से हमें अक्सर मिलना पड़ता है। हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं है। दिसंबर में दो-तीन बार फिर मधु ने चंदन को महिला दरोगा को एक साथ डिनर-लंच करते रेस्टोरेंट में पकड़ लिया। मधु ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद चंदन-मधु के बीच अक्सर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पूजा को स्कूटी पर घूमाता था चंदन मृतका की मां के मुताबिक, ‘बिटिया बताती थी कि दोनों एक ही कमरे में साथ बैठते-खाते थे, रोज का यही हाल था। फोन पर भी दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इसी बात को लेकर मधु को शक होता था। वह इसका विरोध करती थी।’ उन्होंने बताया कि मधु कई बार सवाल उठाती थी, ‘जब यहां रहते हो तो फिर उसके साथ स्कूटी पर क्यों घूमते हो?’ इस पर पति उसे समझाने की कोशिश करता, लेकिन विवाद खत्म नहीं होता था। मां ने आगे कहा कि शुरुआत में ये झगड़े मामूली थे, लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ते गए। पहले छोटी-मोटी कहासुनी होती थी, लेकिन बाद में मामला गंभीर हो गया। दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन मधु से कहता था नौकरी करो, नौकरी करने वाली लड़की मुझे पसंद है। लेकिन मधु की नौकरी नहीं लग पाई, इसी बात को लेकर भी दोनों में अनबन होती थी। पिता बोले- SI चंदन ने ही मेरी बेटी को गोली मारी पिता ने कहा, मधु ने चंदन के अफेयर के बारे में पहले अपनी मां को जानकारी दी थी, लेकिन हमने इसे नौकरी के माहौल का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया। हमें लगा कि एक ही विभाग में काम करते हैं, इसलिए बातचीत होती होगी, लेकिन बाद में मामला गंभीर हो गया। जब मेरी बेटी ने इसका विरोध करना शुरू किया तो अक्सर घर में झगड़ा होता था। रंजीत ने आगे बताया, शनिवार की शाम सरकारी सर्विस पिस्टल से चंदन ने मेरी बेटी को गोली मार दी गई। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने सिर्फ अपने दामाद चंदन कुमार को ही आरोपी बनाया है SI चंदन को अरेस्ट कर जेल भेजा गया SP सैयद इमरान मसूद ने बताया, ’मृतका के परिजनों के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर, जेल भेजा दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। जबकि अवैध संबंध पर एसपी ने कहा, हर एंगल पर जांच हो रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ गोली सीने के आर-पार हुई
मौत के लगभग 18 घंटे बाद मधु का मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ राजू ने तीन सदस्यीय टीम बनाई। इसमें डॉ रूपेश, डॉ शशांक ओर डॉ रमन शामिल रहे। पूरे पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। डॉक्टर्स ने बताया कि गोली मधु की सीने से आरपार हो गई है। इसके अलावा शरीर पर और भी कोई जख्म के निशान नहीं है।


