मुजफ्फरपुर में आज(17 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। SKMCH पीसीएस अंतर्गत 11केवी चकबुल्लाह फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल शिफ्टिंग का काम होगा। हरपुर बखरी, चंदन बखरी, चकबुल्लाह और चकहसन के इलाके प्रभावित होंगे। 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेंद्र, मिस्कॉट में ग्रीष्मकालीन अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ और मदनानी गली जैसे घनी आबादी वाले इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। इसके अलावा भगवानपुर प्रशाखा के 11KV आनंदपुरी फीडर में भी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बीबीगंज, गांधी नगर, गोविंदपुरी और आनंदपुरी इलाके के उपभोक्ताओं को दो घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं मुजफ्फरपुर में आज(17 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। SKMCH पीसीएस अंतर्गत 11केवी चकबुल्लाह फीडर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल शिफ्टिंग का काम होगा। हरपुर बखरी, चंदन बखरी, चकबुल्लाह और चकहसन के इलाके प्रभावित होंगे। 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेंद्र, मिस्कॉट में ग्रीष्मकालीन अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ और मदनानी गली जैसे घनी आबादी वाले इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। इसके अलावा भगवानपुर प्रशाखा के 11KV आनंदपुरी फीडर में भी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बीबीगंज, गांधी नगर, गोविंदपुरी और आनंदपुरी इलाके के उपभोक्ताओं को दो घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं


