बेगूसराय के अलग-अलग इलाकों में आज(शुक्रवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर मंझौल ग्रीड उपकेंद्र (GSS) से सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान सप्लाई स्टेशन (PSS) गढ़पुरा और मंझौल से जुड़े सभी फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली में संभावित तकनीकी खामियों को दूर करना और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। समय-समय पर ऐसे कार्य किए जाना आवश्यक होते हैं। जिससे उपकरणों की कार्यक्षमता बनी रहे और अचानक होने वाली तकनीकी खराबियों से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। बेगूसराय के अलग-अलग इलाकों में आज(शुक्रवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर मंझौल ग्रीड उपकेंद्र (GSS) से सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान सप्लाई स्टेशन (PSS) गढ़पुरा और मंझौल से जुड़े सभी फीडरों की सप्लाई बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली में संभावित तकनीकी खामियों को दूर करना और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। समय-समय पर ऐसे कार्य किए जाना आवश्यक होते हैं। जिससे उपकरणों की कार्यक्षमता बनी रहे और अचानक होने वाली तकनीकी खराबियों से बचा जा सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


