मुजफ्फरपुर में रामनवमी जुलूस को लेकर अलग-अलग इलाकों में शटडाउन:38 चिन्हित स्थानों में से 8 अतिसंवेदनशील; अलर्ट मोड में बिजली विभाग की टीम

मुजफ्फरपुर में रामनवमी जुलूस को लेकर अलग-अलग इलाकों में शटडाउन:38 चिन्हित स्थानों में से 8 अतिसंवेदनशील; अलर्ट मोड में बिजली विभाग की टीम

मुजफ्फरपुर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा और जुलूसों को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सुरक्षा कारणों से जुलूस के निर्धारित मार्गों पर बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग इलाकों में 7 से 8 घंटे तक बिजली कटेगी। शहरी क्षेत्र-1 के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि जुलूस की ऊंचाई और उसमें शामिल भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए फीडरों को बंद किया जाएगा। जुलूस के निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 40 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से शहर के 38 चिन्हित स्थानों में से 8 को ‘अतिसंवेदनशील’ श्रेणी में रखा है। सभी एसडीओ, जेई और फील्ड कर्मियों को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर में मुख्य रूप से तीन बड़े जुलूस निकलने की संभावना है, जिनमें लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। पहला जुलूस नंदनी विवाह भवन, कोल्हुआ बैरिया, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, महेश बाबू चौक, कम्पनीबाग और गोबरसही होते हुए शनि मंदिर तक जाएगा। इसमें लगभग 15,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। दूसरा जुलूस सिकंदरपुर स्टेडियम से शुरू होकर करबला, सरैयागंज टावर, गरीब स्थान मंदिर, छोटी कल्याणी और मोतीझील होते हुए वापस स्टेडियम लौटेगा। यह सबसे बड़ा जुलूस होगा जिसमें करीब 20,000 लोग जुट सकते हैं। तीसरा जुलूस खादी भंडार चौक से मस्जिद चौक, गौशाला, रामबाग, अमर सिनेमा और कालीबाड़ी रोड तक जाएगा। इसमें करीब 4,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। उपभोक्ताओं से अपील बिजली विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान धैर्य बनाए रखें। बिजली के झूलते तारों या पोल से दूरी बरतें। विभाग की टीमे जुलूस के साथ-साथ मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने भी भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें। विशेष रूप से पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों को सुबह 11 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि दोपहर में होने वाली असुविधा से बचा जा सके। मुजफ्फरपुर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा और जुलूसों को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सुरक्षा कारणों से जुलूस के निर्धारित मार्गों पर बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग इलाकों में 7 से 8 घंटे तक बिजली कटेगी। शहरी क्षेत्र-1 के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि जुलूस की ऊंचाई और उसमें शामिल भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए फीडरों को बंद किया जाएगा। जुलूस के निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 40 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से शहर के 38 चिन्हित स्थानों में से 8 को ‘अतिसंवेदनशील’ श्रेणी में रखा है। सभी एसडीओ, जेई और फील्ड कर्मियों को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर में मुख्य रूप से तीन बड़े जुलूस निकलने की संभावना है, जिनमें लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। पहला जुलूस नंदनी विवाह भवन, कोल्हुआ बैरिया, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, महेश बाबू चौक, कम्पनीबाग और गोबरसही होते हुए शनि मंदिर तक जाएगा। इसमें लगभग 15,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। दूसरा जुलूस सिकंदरपुर स्टेडियम से शुरू होकर करबला, सरैयागंज टावर, गरीब स्थान मंदिर, छोटी कल्याणी और मोतीझील होते हुए वापस स्टेडियम लौटेगा। यह सबसे बड़ा जुलूस होगा जिसमें करीब 20,000 लोग जुट सकते हैं। तीसरा जुलूस खादी भंडार चौक से मस्जिद चौक, गौशाला, रामबाग, अमर सिनेमा और कालीबाड़ी रोड तक जाएगा। इसमें करीब 4,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। उपभोक्ताओं से अपील बिजली विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान धैर्य बनाए रखें। बिजली के झूलते तारों या पोल से दूरी बरतें। विभाग की टीमे जुलूस के साथ-साथ मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने भी भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें। विशेष रूप से पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों को सुबह 11 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि दोपहर में होने वाली असुविधा से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *