दरभंगा में पांच घंटे तक शटडाउन:बंगाली टोला पीएसएस से सप्लाई ठप रहेगी, पोलिंग और केबल बिछाने का काम किया जाएगा

दरभंगा में पांच घंटे तक शटडाउन:बंगाली टोला पीएसएस से सप्लाई ठप रहेगी, पोलिंग और केबल बिछाने का काम किया जाएगा

दरभंगा में आज(शुक्रवार) पांच घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी बंगाली टोला पावर सब स्टेशन अंतर्गत 11 केवी एम्पलायर एकेडमी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। विभाग के मुताबिक पोलिंग और केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इस दौरान जंक्शन खोलकर तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस के कारण कुल तीन ट्रांसफार्मरों की लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में बंगाली टोला, मदारपुर, राजपूत कॉलोनी, वीआईपी पथ, रामानंद पथ, एमएल एकेडमी क्षेत्र, बेंता का कुछ हिस्सा, 22 नंबर गुमटी, बलभद्रपुर का आंशिक क्षेत्र, न्यू बलभद्रपुर, एनपी मिश्रा चौक सहित कई अन्य मोहल्ले शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में आज(शुक्रवार) पांच घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी बंगाली टोला पावर सब स्टेशन अंतर्गत 11 केवी एम्पलायर एकेडमी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। विभाग के मुताबिक पोलिंग और केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इस दौरान जंक्शन खोलकर तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस के कारण कुल तीन ट्रांसफार्मरों की लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में बंगाली टोला, मदारपुर, राजपूत कॉलोनी, वीआईपी पथ, रामानंद पथ, एमएल एकेडमी क्षेत्र, बेंता का कुछ हिस्सा, 22 नंबर गुमटी, बलभद्रपुर का आंशिक क्षेत्र, न्यू बलभद्रपुर, एनपी मिश्रा चौक सहित कई अन्य मोहल्ले शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *