दरभंगा में 28 फरवरी तक रोजाना 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी विद्युत लाइन में तार बदला जाएगा। साथ ही ग्रिड में मेंटेनेंस का काम होगा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी लाइन में जर्जर तारों को हटाकर नई क्षमता के अनुरूप तार लगाए जा रहे हैं। सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि ओवरलोड और बार-बार फॉल्ट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील हालांकि 28 फरवरी तक सुबह के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में 28 फरवरी तक रोजाना 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी विद्युत लाइन में तार बदला जाएगा। साथ ही ग्रिड में मेंटेनेंस का काम होगा। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी लाइन में जर्जर तारों को हटाकर नई क्षमता के अनुरूप तार लगाए जा रहे हैं। सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि ओवरलोड और बार-बार फॉल्ट की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील हालांकि 28 फरवरी तक सुबह के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


