आरा में आज(मंगलवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर ए टू जेड (धोबी घटवा) PSS के जगदेव नगर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मीटरिंग यूनिट लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटेगी जगदेव नगर, मिल्की अनाईठ, बाजार समिति, भगवानपुर चौक, सिद्धार्थ नगर, अनाईठ यादव टोली, कुर्मी टोला के आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। आरा में आज(मंगलवार) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर ए टू जेड (धोबी घटवा) PSS के जगदेव नगर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मीटरिंग यूनिट लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटेगी जगदेव नगर, मिल्की अनाईठ, बाजार समिति, भगवानपुर चौक, सिद्धार्थ नगर, अनाईठ यादव टोली, कुर्मी टोला के आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।


