दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में डेढ़ घंटे तक शटडाउन:11 केवी कटहलबाड़ी और शिवधारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; समय से निपटा लें जरूरी काम

दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में डेढ़ घंटे तक शटडाउन:11 केवी कटहलबाड़ी और शिवधारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; समय से निपटा लें जरूरी काम

दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में आज(10 अप्रैल 2026) डेढ़ घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर बेला PSS अंतर्गत 11 केवी कटहलबाड़ी और शिवधारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। कटहलबाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, छठ्ठी पोखर, जालान कॉलेज, बाघमौर, बेला मोड़, श्यामा रेजिडेंसी, कटहलबाड़ी, भंडार चौक, विद्यापति चौक, एमएलएसएम कॉलेज, दीवानी तकिया, मित्रा हॉस्पिटल, बरही टोला समेत आसपास के क्षेत्रों में असर होगा। इसके अलावा शिवधारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा के अलग-अलग इलाकों में आज(10 अप्रैल 2026) डेढ़ घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर बेला PSS अंतर्गत 11 केवी कटहलबाड़ी और शिवधारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। साथ ही क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। कटहलबाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। बेला, परमेश्वर चौक, सुंदरपुर, बीरा, छठ्ठी पोखर, जालान कॉलेज, बाघमौर, बेला मोड़, श्यामा रेजिडेंसी, कटहलबाड़ी, भंडार चौक, विद्यापति चौक, एमएलएसएम कॉलेज, दीवानी तकिया, मित्रा हॉस्पिटल, बरही टोला समेत आसपास के क्षेत्रों में असर होगा। इसके अलावा शिवधारा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *