जालंधर | श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति और वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 11वीं पालकी शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई। समागम में ओंकार वालिया और लखवीर जोगी सिंगर ने बाबा जी के भजनों से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में जतिंदर लक्की, मानव खन्ना, नवल किशोर, वरिंदर बिंटू, हिमांशु, विजय कनौजिया, हरजीत बीका, रोशन, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, विजय कुमार दकोहा, गुरनाम सिंह भी मौजूद रहे।


