सरधना क्षेत्र में 21 से 27 फरवरी तक श्रीराम कथा:आचार्य शांतनु महाराज करेंगे कथा वाचन ,5000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीरपुर मंडोरा में 21 फरवरी से 27 फरवरी तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज कथा व्यास के रूप में उपस्थित रहेंगे और श्रद्धालुओं को राम कथा सुनाएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। कथा स्थल ग्राम पीरपुर मंडोरा, निकट सकौती टांडा, जिला क्षेत्र में निर्धारित किया गया है। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। 3000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, 5000 तक पहुंचने की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार कथा स्थल पर लगभग 3000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रतिदिन 4000 से 5000 लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कथा स्थल पर साफ-सफाई, बैठने और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वाहनों और पार्किंग की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को आने-जाने में परेशानी न हो। कथा स्थल के समीप चार स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है, जिसमें बस, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से वीआईपी पार्किंग भी आरक्षित की गई है। आचार्य शांतनु जी महाराज अपने कथा वाचन के माध्यम से सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हैं। उनके प्रवचनों से युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन श्री राम कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और आध्यात्मिक वातावरण का हिस्सा बने।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *