कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा यज्ञ शुरू

कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा यज्ञ शुरू

सिटी रिपोर्टर |पातेपुर बाजितपुर गांव स्थित यज्ञशाला पोखर हनुमान मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ को लेकर गांव के कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर आचार्य विजय झा ने पहलेजा से मंगाए गए गंगाजल को वैदिक मंगलाचरण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जलभरी कराया। यज्ञ के मुख्य यजमान जितेंद्र झा के साथ कन्याएं कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित कराया गया। कथा वाचन के लिए बनारस के कथा व्यास पीठाधीश डॉ रमेशाचार्य जी महाराज भी बाजितपुर गांव पहुंचे थे। उन्हीं के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्य धनेश मिश्रा ने बताया कि बाजितपुर में मंगलवार को 9 दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाली 9 दिवसीय श्रीराम कथा में मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू झा ने वैदिक मंगलाचरण के साथ कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर आचार्य विजय झा, मनमोहन झा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्र के साथ पंचोपचार पूजन कराया। इसके बाद श्रीराम जानकी मठ से कलश यात्रा प्रारंभ होकर यज्ञ मंडप हनुमान मंदिर पहुंचा। समाजसेवी नरेश झा एवं गणेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से के शाम से 5 से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा। इस भव्य राम कथा के आयोजन में सनातनी धर्मावलंबी संगीतमय रामरस का पान करेंगे। इस मौके पर राजू मिश्रा, जितेंद्र झा, गोविंद दत्त कुंवर, रामनरेश झा, अशोक कुमार, पिंकू मिश्रा, गणेश राजा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर |पातेपुर बाजितपुर गांव स्थित यज्ञशाला पोखर हनुमान मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ को लेकर गांव के कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर आचार्य विजय झा ने पहलेजा से मंगाए गए गंगाजल को वैदिक मंगलाचरण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जलभरी कराया। यज्ञ के मुख्य यजमान जितेंद्र झा के साथ कन्याएं कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित कराया गया। कथा वाचन के लिए बनारस के कथा व्यास पीठाधीश डॉ रमेशाचार्य जी महाराज भी बाजितपुर गांव पहुंचे थे। उन्हीं के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्य धनेश मिश्रा ने बताया कि बाजितपुर में मंगलवार को 9 दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाली 9 दिवसीय श्रीराम कथा में मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू झा ने वैदिक मंगलाचरण के साथ कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर आचार्य विजय झा, मनमोहन झा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्र के साथ पंचोपचार पूजन कराया। इसके बाद श्रीराम जानकी मठ से कलश यात्रा प्रारंभ होकर यज्ञ मंडप हनुमान मंदिर पहुंचा। समाजसेवी नरेश झा एवं गणेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से के शाम से 5 से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा। इस भव्य राम कथा के आयोजन में सनातनी धर्मावलंबी संगीतमय रामरस का पान करेंगे। इस मौके पर राजू मिश्रा, जितेंद्र झा, गोविंद दत्त कुंवर, रामनरेश झा, अशोक कुमार, पिंकू मिश्रा, गणेश राजा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *