प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्र पर किया श्री दुर्गा स्तुति पाठ

प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्र पर किया श्री दुर्गा स्तुति पाठ

जालंधर | नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल (पुरानी रेलवे रोड) में भक्तों द्वारा श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर धार्मिक वातावरण के बीच मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। विद्वानों ने बताया कि इस दिन गणगौर और मत्स्य जयंती का शुभ संयोग भी बना। इसी उपलक्ष्य में भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी किया गया। मंदिर में सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार और मां बगलामुखी दरबार पहले से ही स्थापित हैं, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मां त्रिपुरमालिनी परिवार के सदस्यों ने संगीतमय श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। वहीं सीमा महेन्द्रू और ज्योति झांजी ने भेंटें गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में माता रानी की अरदास के बाद भव्य मंगल आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कमेटी प्रधान यादव खोसला, दीपक झांजी, जगमोहन सिंह खोसला, गुरुचरण बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, कुनाल शर्मा, मनीष रेहान, विनय नैय्यर, सोहन लाल, नरेंद्र जैन, मानव बजाज, ज्योति मरवाहा, प्रवीण मल्होत्रा, अश्वनी शर्मा, राजेश वासल, प्रदीप शर्मा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *