लुधियाना | जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में म्यूजिक एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोनिका राय और रीना गुंबर के सानिध्य में बच्चों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। गायकों ने ‘मेरी झोली छोटी पड़ गई रे’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ट्रस्ट के सदस्यों वरिंदर मित्तल, अशवनी जैन, बलबीर गुप्ता व अशोक द्विवेदी ने बच्चों के हुनर की सराहना की।


