Shreya Ghoshal Birthday: ‘सा रे गा मा पा’ ने खोली किस्मत, ‘देवदास’ से बनीं Singing Superstar

Shreya Ghoshal Birthday: ‘सा रे गा मा पा’ ने खोली किस्मत, ‘देवदास’ से बनीं Singing Superstar
भारतीय संगीत जगत की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल आज यानी की 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं। श्रेया घोषाल सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई भाषाओं के संगीत इंडस्ट्री की पहचान बन चुकी हैं। लेकिन इस सफलता के पीछे श्रेया की कड़ी मेहनत, संगीत के प्रति जुनून और मजबूत ट्रेनिंग है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर श्रेया घोषाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 12 मार्च को 1984 को श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था। लेकिन श्रेया का बचपन राजस्थान में बीता। सालों से सिंगिंग इंडस्ट्री में छाईं श्रेया की पहली गुरु उनकी मां हैं। जब श्रेया सिर्फ 6 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। वह बचपन से ही सिंगर बनने का ख्वाब देखती आई थीं। फिर उन्होंने अपनी मां के साथ प्रैक्टिस करना शुरूकर दिया।

यहां से मिली पहचान

बचपन से ही श्रेया घोषाल ने छोटे-मोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करना शुरूकर दिया था। लेकिन बतौर सिंगर उनको रियलिटी शो से पहचान मिली। श्रेया को रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ से सबसे बड़ा ब्रेक मिला था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह रियलिटी शो वह शो था, जिसने श्रेया के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए थे। उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में से एक की फिल्म से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरूआत की।

संजय लीला भंसाली ने दिया था ब्रेक

बॉलीवुड में श्रेया घोषाल को पहला प्लेबैक सिंगर पहला ब्रेक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘देवदास’ में दिया था। इस दौरान श्रेया की उम्र 16 साल थी। यह ब्रेक श्रेया को ‘सा रे गा मा पा’ से ‘देवदास’ के चलते मिला था। दरअसल, संजय लीला भंसाली की मां यह रियलिटी शो देखती थीं। संजय की मां को श्रेया घोषाल की आवाज काफी ज्यादा पसंद आऊ और उन्होंने ‘देवदास’ में श्रेया घोषाल को एक मौका देने की बात कही।
वहीं संजय लीला भंसाली ने भी अपनी मां के कहने पर श्रेया घोषाल को ‘देवदास’ में गाने का मौका दिया था। श्रेया घोषाल ने फिल्म ‘देवदास’ के पांच गाने गाए थे और फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। श्रेया ने 18 की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता था। आज के समय में श्रेया घोषाल 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *