जयपुर | श्रीजी प्रसादम फाउंडेशन की ओर से रविवार सुबह 10 बजे से माउंट रोड स्थित मद्रासी बाबा बगीची में कन्या पूजन समारोह और भोजन प्रसादी कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि महंत चमनगिरी महाराज और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी चन्द्र मनोहर बटवाड़ा थे। महामंत्री अशोक कुमार घीया ने बताया कि एक हजार से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी कराई गई। अध्यक्ष रामावतार दुसाद ने सहयोग देने वाले भामाशाहों और सनातनी समुदाय का आभार जताया। कार्यक्रम में संरक्षक माधव बिहारी खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोक खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बडेरा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार शर्मा, राजेश सोनी ने भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। युवा शक्ति अध्यक्ष योगाचार्य नीरज सिंह एवं टीम ने सहयोग किया। इस अवसर पर संतोष घीया, श्वेता सिंह, नीतू दुसाद, सोनल कुमावत सहित अन्य ने कन्याओं को उपहार दिए।


