भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कहा था कि, ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पवन सिंह की इस पहल के बाद ज्योति सिंह का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने 3 मिनट का वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। ज्योति सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि एक इंसान से अगर रिश्ता खराब हो जाए तो जिंदगी जीना नहीं छोड़ सकती। उसके लिए जान नहीं दिया जा सकता है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर तंज भी किया। ज्योति ने कहा कि मुझे मर कर देवी नहीं बनना है। दरअसल पवन सिंह ने एक रियलीटि शो में अपनी पहली पत्नी को देवी कहा था। उन्होंने कहा था कि, नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था। अब जानिए ज्योति सिंह के 3 मिनट के वीडियो में क्या है
दरअसल, ज्योति सिंह ने 2 दिनों पहले अपने इंस्टा पर गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। गाने के बोल थे , जान गइनी ऐ हो जान..प्यार नईखे लिखल हाथ के लकीर में…नईख तकदीर में हो जान… खेसारी के गाने को पवन सिंह का बताया इस गाने के बाद वो कहती हैं कि ये गाना मेरे पतिदेव का है। लेकिन ये गाना खेसारी लाल यादव ने गया है। हालांकि, ट्रोल होने के बाद ज्योति सिंह ने यह लिखा कि सॉरी मुझे पता नहीं था, ये गाना खेसारी भइया का है। गाना-गाना होता है और कलाकार तो कलाकार होता है। लेकिन यूजर्स लगातार तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। ज्योति सिंह यूजर्स को सफाई देने लाइव आईं थीं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि एक गाने को लेकर इतना बवाल हो जाएगा। मैंने इस चीज के लिए माफी भी मांगी थी। मुझसे गलती हुई है। मैं इतना भोजपुरी नहीं सुनती हूं। मुझे सच में आईडिया नहीं था कि वह खेसारी भैया का गाना है। मुझे लगा कि वो मेरे पतिदेव का गाना है। अगर किसी को बुरा लगा है तो मैं उसके लिए माफी मांग रही हूं। लेकिन यूजर्स जिस तरीके से कमेंट कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उनके घर में मां-बहन नहीं है। मुझे मरकर ‘देवी’ नहीं कहलाना मैं घूमने जाती हूं तो कहा जाता है कि इसीलिए पवन सिंह मुझे छोड़ रहे हैं क्योंकि मैं घूम रही हूं। मैं रोती हूं तो कहा जाता है कि सिंपैथी गेन कर रही हूं। मैं हंसती हूं तो कहा जाता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, मैं खुश हूं। अब आप लोग क्या चाहते हैं कि क्या मैं मर जाऊं। मर जाऊंगी तो देवी कहलाने लगूंगी। वैसी देवी मुझे नहीं कहलाना है। ज्योति सिंह ने कहा, 8 साल से मैंने क्या झेला है, क्या ताने सुने हैं, यह किसी ने नहीं देखा है। आप लोगों की हरकतों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपने मां-बाप के लिए जी रही हूं। इसलिए आप लोगों को कमेंट करने से पहले सोचना चाहिए। किसकी बातों में आ गए तुम इस पहले भी ज्योति सिंह एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में ज्योति सिंह सड़क पर चल रही हैं। बैकग्राउंड में डायलॉग है, ये किसकी बातों में आ गए तुम, अपनी खुशियां खुद खा गए तुम। तुमने कहा था, तुम अलग हो सबसे। अब मैं भीड़ देख रही हूं और सोच रही हूं कि कहां हो तुम। अब यूजर्स ने क्या लिखा वो जानिए ज्योति सिंह की इस रील्स पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बब्लू नाम के यूजर ने लिखा है, पवन भइया की याद आती है आपको। तो वहीं दिलजले नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आपको दुख देकर पवन सिंह कभी खुश नहीं रहेंगे। वहीं विनय कुमार नाम के यूजर ने लिखा है, , खुद की गलती से फंस गई हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी। इस बीच पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। अब जानिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का पूरा मामला क्या है? ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 25 मार्च को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था। पवन सिंह आए लेकिन ज्योति नहीं आई। पवन सिंह बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंने कोर्ट में जज से कहा, “न्यायालय जो भी फैसला देगा, मुझे मंजूर होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि यह मामला जल्द से जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह की वजह से मेरा करियर भी प्रभावित हो रहा है, मैं अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मैं ज्योति सिंह से तलाक चाहता हूं। अगर दोनों का तलाक होता है तो ज्योति को कितनी एलिमनी मिल सकती है? पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी को 8 साल हो चुके हैं। ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। फिलहाल, मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी। पिछली तारीख पर ज्योति के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था, ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है। परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने कहा था कि, ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पवन सिंह की इस पहल के बाद ज्योति सिंह का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने 3 मिनट का वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। ज्योति सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि एक इंसान से अगर रिश्ता खराब हो जाए तो जिंदगी जीना नहीं छोड़ सकती। उसके लिए जान नहीं दिया जा सकता है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर तंज भी किया। ज्योति ने कहा कि मुझे मर कर देवी नहीं बनना है। दरअसल पवन सिंह ने एक रियलीटि शो में अपनी पहली पत्नी को देवी कहा था। उन्होंने कहा था कि, नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था। अब जानिए ज्योति सिंह के 3 मिनट के वीडियो में क्या है
दरअसल, ज्योति सिंह ने 2 दिनों पहले अपने इंस्टा पर गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। गाने के बोल थे , जान गइनी ऐ हो जान..प्यार नईखे लिखल हाथ के लकीर में…नईख तकदीर में हो जान… खेसारी के गाने को पवन सिंह का बताया इस गाने के बाद वो कहती हैं कि ये गाना मेरे पतिदेव का है। लेकिन ये गाना खेसारी लाल यादव ने गया है। हालांकि, ट्रोल होने के बाद ज्योति सिंह ने यह लिखा कि सॉरी मुझे पता नहीं था, ये गाना खेसारी भइया का है। गाना-गाना होता है और कलाकार तो कलाकार होता है। लेकिन यूजर्स लगातार तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। ज्योति सिंह यूजर्स को सफाई देने लाइव आईं थीं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि एक गाने को लेकर इतना बवाल हो जाएगा। मैंने इस चीज के लिए माफी भी मांगी थी। मुझसे गलती हुई है। मैं इतना भोजपुरी नहीं सुनती हूं। मुझे सच में आईडिया नहीं था कि वह खेसारी भैया का गाना है। मुझे लगा कि वो मेरे पतिदेव का गाना है। अगर किसी को बुरा लगा है तो मैं उसके लिए माफी मांग रही हूं। लेकिन यूजर्स जिस तरीके से कमेंट कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या उनके घर में मां-बहन नहीं है। मुझे मरकर ‘देवी’ नहीं कहलाना मैं घूमने जाती हूं तो कहा जाता है कि इसीलिए पवन सिंह मुझे छोड़ रहे हैं क्योंकि मैं घूम रही हूं। मैं रोती हूं तो कहा जाता है कि सिंपैथी गेन कर रही हूं। मैं हंसती हूं तो कहा जाता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है, मैं खुश हूं। अब आप लोग क्या चाहते हैं कि क्या मैं मर जाऊं। मर जाऊंगी तो देवी कहलाने लगूंगी। वैसी देवी मुझे नहीं कहलाना है। ज्योति सिंह ने कहा, 8 साल से मैंने क्या झेला है, क्या ताने सुने हैं, यह किसी ने नहीं देखा है। आप लोगों की हरकतों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपने मां-बाप के लिए जी रही हूं। इसलिए आप लोगों को कमेंट करने से पहले सोचना चाहिए। किसकी बातों में आ गए तुम इस पहले भी ज्योति सिंह एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में ज्योति सिंह सड़क पर चल रही हैं। बैकग्राउंड में डायलॉग है, ये किसकी बातों में आ गए तुम, अपनी खुशियां खुद खा गए तुम। तुमने कहा था, तुम अलग हो सबसे। अब मैं भीड़ देख रही हूं और सोच रही हूं कि कहां हो तुम। अब यूजर्स ने क्या लिखा वो जानिए ज्योति सिंह की इस रील्स पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बब्लू नाम के यूजर ने लिखा है, पवन भइया की याद आती है आपको। तो वहीं दिलजले नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आपको दुख देकर पवन सिंह कभी खुश नहीं रहेंगे। वहीं विनय कुमार नाम के यूजर ने लिखा है, , खुद की गलती से फंस गई हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी। इस बीच पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। अब जानिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का पूरा मामला क्या है? ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 25 मार्च को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था। पवन सिंह आए लेकिन ज्योति नहीं आई। पवन सिंह बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंने कोर्ट में जज से कहा, “न्यायालय जो भी फैसला देगा, मुझे मंजूर होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि यह मामला जल्द से जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह की वजह से मेरा करियर भी प्रभावित हो रहा है, मैं अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मैं ज्योति सिंह से तलाक चाहता हूं। अगर दोनों का तलाक होता है तो ज्योति को कितनी एलिमनी मिल सकती है? पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी को 8 साल हो चुके हैं। ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। फिलहाल, मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी। पिछली तारीख पर ज्योति के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था, ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ एलिमनी होती क्या है… जब एक व्यक्ति दूसरे को खाना, कपड़ा, घर, एजुकेशन और मेडिकल जैसी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करता है तो उसे मेंटेनेंस (एलिमनी) यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। हिंदू मैरेज एक्ट 1955 के तहत 2 तरह की एलिमनी (गुजारा भत्ता) होती है। अंतरिम गुजारा भत्ता: जब तक कोर्ट की कार्यवाही चल रही होती है और शुरुआत में खर्चा करने के लिए पैसा नहीं है। तब सेक्शन 24 के तहत कोर्ट का फैसला आने तक शिकायतकर्ता को गुजारा भत्ता मिलता रहता है। परमानेंट गुजारा भत्ता: सेक्शन 25 के तहत तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी परमानेंट भत्ता कहलाती है। इस मेंटेनेंस में स्त्रीधन शामिल नहीं होता, उस पर सिर्फ पत्नी का अधिकार होता है। भत्ता कितना होगा यह पति की आय, संपत्ति, जिम्मेदारियां आदि को देखते हुए कोर्ट तय करता है।


