गिरिडीह में हवा में चलाई गोली, लूट लिए जेवरात:स्कूटी से गिराकर वारदात को दिया अंजाम, 15 लाख के गहने ले उड़े बदमाश, SIT गठित

गिरिडीह में हवा में चलाई गोली, लूट लिए जेवरात:स्कूटी से गिराकर वारदात को दिया अंजाम, 15 लाख के गहने ले उड़े बदमाश, SIT गठित

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ हीरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। चार अपराधियों ने ने ज्वेलरी व्यवसायियों पर हवाई फायरिंग कर करीब 15 लाख रुपए के आभूषण लूट लिए। जिसमें करीब 4 से 5 किलो चांदी के बने अंगूठी, बिछिया, चंद्रमा लॉकेट, पायल, इमरती और अन्य सामान शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 50 पीस सोने का नकचन (करीब 12 ग्राम) था। इसके अलावा झोले में रखे 17 हजार रुपए नकद ले गए। जानकारी के अनुसार, झालूडीह निवासी सीताराम सोनार और उनके सहयोगी प्रकाश स्वर्णकार कोदम्बरी स्थित अपनी दुकान वंदना ज्वेलर्स बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और स्कूटी से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद हथियार के बल पर गहनों से भरा बैग छीन लिया। हवाई फायरिंग से मची अफरा-तफरी वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार, पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम गठन किया गया है। पहले भी हो चुकी है वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल गौरतलब है कि इसी ज्वेलरी दुकान में 31 दिसंबर 2025 को भी चोरी की घटना हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। एक बार फिर उसी दुकान को निशाना बनाए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के व्यवसायियों में भय का माहौल है। व्यवसायियों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ हीरोडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। चार अपराधियों ने ने ज्वेलरी व्यवसायियों पर हवाई फायरिंग कर करीब 15 लाख रुपए के आभूषण लूट लिए। जिसमें करीब 4 से 5 किलो चांदी के बने अंगूठी, बिछिया, चंद्रमा लॉकेट, पायल, इमरती और अन्य सामान शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 50 पीस सोने का नकचन (करीब 12 ग्राम) था। इसके अलावा झोले में रखे 17 हजार रुपए नकद ले गए। जानकारी के अनुसार, झालूडीह निवासी सीताराम सोनार और उनके सहयोगी प्रकाश स्वर्णकार कोदम्बरी स्थित अपनी दुकान वंदना ज्वेलर्स बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और स्कूटी से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद हथियार के बल पर गहनों से भरा बैग छीन लिया। हवाई फायरिंग से मची अफरा-तफरी वारदात के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार, पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम गठन किया गया है। पहले भी हो चुकी है वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल गौरतलब है कि इसी ज्वेलरी दुकान में 31 दिसंबर 2025 को भी चोरी की घटना हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। एक बार फिर उसी दुकान को निशाना बनाए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के व्यवसायियों में भय का माहौल है। व्यवसायियों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *