धनबाद में पुराने विवाद में मारी गोली:पड़ोसी के साथ चल रहा था विवाद, बंदूक निकाल कर दी फायरिंग, अस्पताल में मृत घोषित

धनबाद में पुराने विवाद में मारी गोली:पड़ोसी के साथ चल रहा था विवाद, बंदूक निकाल कर दी फायरिंग, अस्पताल में मृत घोषित

धनबाद जिले के पूटकी थाना क्षेत्र की न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, अजय सिंह का पड़ोस में रहने वाले टीटू सिंह से पहले से विवाद चल रहा था। देर रात यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने दी बंदूक, पिता ने चलाई गोली मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने घटना का आंखों देखा हाल बताया। उसने कहा कि बुधवार देर रात टीटू सिंह अपने बेटे के साथ उनके घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गई। इसी दौरान टीटू सिंह के बेटे ने घर से बंदूक निकालकर अपने पिता को थमा दी। इसके बाद टीटू सिंह ने अजय सिंह पर सीधी गोली चला दी। गोली लगते ही अजय सिंह जमीन पर गिर पड़े और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुरानी रंजिश में गई जान, आरोपी हुए फरार पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि अजय सिंह की हत्या देर रात करीब एक बजे हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के कारण यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी टीटू सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में तनाव का माहौल है। धनबाद जिले के पूटकी थाना क्षेत्र की न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, अजय सिंह का पड़ोस में रहने वाले टीटू सिंह से पहले से विवाद चल रहा था। देर रात यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने दी बंदूक, पिता ने चलाई गोली मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने घटना का आंखों देखा हाल बताया। उसने कहा कि बुधवार देर रात टीटू सिंह अपने बेटे के साथ उनके घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गई। इसी दौरान टीटू सिंह के बेटे ने घर से बंदूक निकालकर अपने पिता को थमा दी। इसके बाद टीटू सिंह ने अजय सिंह पर सीधी गोली चला दी। गोली लगते ही अजय सिंह जमीन पर गिर पड़े और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुरानी रंजिश में गई जान, आरोपी हुए फरार पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि अजय सिंह की हत्या देर रात करीब एक बजे हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के कारण यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी टीटू सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद न्यू सुदामाडीह कॉलोनी में तनाव का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *