राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण भारत में गैस सिलेंडर और डीजल पेट्रोल की किल्लत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दादागिरी कर रहे हैं। किसी भी देश के राष्ट्रपति को कब्जे में लेकर अमेरिका ले जा रहे हैं, ये सही नहीं है। उनका विरोध नहीं हुआ तो किसी के साथ भी वह ऐसा कर सकते हैं। संभव है कि भारत पर ही हमला कर दें। भाई वीरेंद्र शुक्रवार को समस्तीपुर पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। वे लोक लेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। भारत समेत सभी देशों को एकजुट होकर अमेरिका का विरोध करना चाहिए भाई वीरेंद्र ने कहा कि भारत समेत सभी देशों को एक होकर अमेरिका का विरोध करना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि डर है कि जब देश गुलाम था, तो भाजपा व जनसंघ के लोग उसकी दलाली करते थे। संभव है दोनों मिले हुए हैं। गैस सिलेंडर के अभाव के कारण लोग जलावन आदि पर खाना बना रहे हैं। लोगों को डीजल पेट्रोल भी मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार समेत देश में राजनीति नहीं हो रही केवल जनता के जेब को खाली किया जा रहा है। लोक लेखा समिति की बैठक में अधिकारियों को हड़काया परिषदन के मीटिंग हॉल में लोक लेखा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला के विभिन्न प्रखंडों को बीडीओ व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक में विकास योजनाओं में हो रहे खर्च पर चर्चा की गई। साथ ही अन्य मदों में होने वाले खर्च का भी लेखा जोखा लिया है। बैठक में दौरान समिति के अध्यक्ष भाई विरेंद्र ने योजना की राशि दूसरे मद में खर्च करने पर अधिकारियों को जम कर हड़काया। हालांकि बाद में पत्रकारों द्वारा बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह गोपनीय बैठक होती है। कई कमियां मिली है जिस पर सरकार को रिपोर्ट करेंगे। खुले तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण भारत में गैस सिलेंडर और डीजल पेट्रोल की किल्लत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दादागिरी कर रहे हैं। किसी भी देश के राष्ट्रपति को कब्जे में लेकर अमेरिका ले जा रहे हैं, ये सही नहीं है। उनका विरोध नहीं हुआ तो किसी के साथ भी वह ऐसा कर सकते हैं। संभव है कि भारत पर ही हमला कर दें। भाई वीरेंद्र शुक्रवार को समस्तीपुर पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। वे लोक लेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। भारत समेत सभी देशों को एकजुट होकर अमेरिका का विरोध करना चाहिए भाई वीरेंद्र ने कहा कि भारत समेत सभी देशों को एक होकर अमेरिका का विरोध करना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि डर है कि जब देश गुलाम था, तो भाजपा व जनसंघ के लोग उसकी दलाली करते थे। संभव है दोनों मिले हुए हैं। गैस सिलेंडर के अभाव के कारण लोग जलावन आदि पर खाना बना रहे हैं। लोगों को डीजल पेट्रोल भी मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार समेत देश में राजनीति नहीं हो रही केवल जनता के जेब को खाली किया जा रहा है। लोक लेखा समिति की बैठक में अधिकारियों को हड़काया परिषदन के मीटिंग हॉल में लोक लेखा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला के विभिन्न प्रखंडों को बीडीओ व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक में विकास योजनाओं में हो रहे खर्च पर चर्चा की गई। साथ ही अन्य मदों में होने वाले खर्च का भी लेखा जोखा लिया है। बैठक में दौरान समिति के अध्यक्ष भाई विरेंद्र ने योजना की राशि दूसरे मद में खर्च करने पर अधिकारियों को जम कर हड़काया। हालांकि बाद में पत्रकारों द्वारा बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह गोपनीय बैठक होती है। कई कमियां मिली है जिस पर सरकार को रिपोर्ट करेंगे। खुले तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।


