गया में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि अब तक गैस सिलेंडर से संबंधित लगभग 280 शिकायतें मिली हैं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और कई जगहों पर समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। जिले में 23 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाना है। गयाजी में गैस सिलेंडर की कमी बनी जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने स्वीकार किया कि गयाजी में गैस सिलेंडर की कमी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 68 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो लगभग 7 लाख 83 हजार 374 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराती हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर कमर्शियल गैस की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी। गया में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि अब तक गैस सिलेंडर से संबंधित लगभग 280 शिकायतें मिली हैं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है और कई जगहों पर समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। जिले में 23 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाना है। गयाजी में गैस सिलेंडर की कमी बनी जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने स्वीकार किया कि गयाजी में गैस सिलेंडर की कमी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 68 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो लगभग 7 लाख 83 हजार 374 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराती हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर कमर्शियल गैस की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।


