कटिहार में 3 कट्ठा जमीन के लिए दुकानदार का मर्डर:पत्नी बोली-प्लाट पर बुलाया,लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा डाला; चार अरेस्ट

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी जुराबगंज में शनिवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-2 निवासी अमरेश कुमार शर्मा (पिता- विश्वनाथ शर्मा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने अमरेश को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के एक घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को माहौल। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… लोगों ने पहुंचाया सीएचसी, इलाज के दौरान मौत
घटना मूसापुर चौक स्थित करबला मैदान के पास एक मचान के समीप हुई। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोढ़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने लगाया पूर्व नियोजित हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी माधुरी कुमारी ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए कहा कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था और इसी कारण उनके पति की हत्या की गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 1 घंटे में पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माधुरी कुमारी के बयान पर कोढ़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों शंभू हारी (56), विश्वनाथ हारी (42), अजय हारी (35) और राजकुमार हारी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मूसापुर के निवासी हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी, इलाके में तनाव थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के एक घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच के बाद सोमवार को कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह या पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी जुराबगंज में शनिवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-2 निवासी अमरेश कुमार शर्मा (पिता- विश्वनाथ शर्मा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने अमरेश को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के एक घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को माहौल। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… लोगों ने पहुंचाया सीएचसी, इलाज के दौरान मौत
घटना मूसापुर चौक स्थित करबला मैदान के पास एक मचान के समीप हुई। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोढ़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने लगाया पूर्व नियोजित हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी माधुरी कुमारी ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए कहा कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था और इसी कारण उनके पति की हत्या की गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 1 घंटे में पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माधुरी कुमारी के बयान पर कोढ़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों शंभू हारी (56), विश्वनाथ हारी (42), अजय हारी (35) और राजकुमार हारी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मूसापुर के निवासी हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी, इलाके में तनाव थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटना के एक घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच के बाद सोमवार को कोढ़ा डीएसपी रंजन कुमार सिंह या पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *