मुजफ्फरपुर में दुकानदार की गला रेतकर हत्या:पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप; मां बोली- अवैध संबंध का मेरा बेटा विरोध करता था, इसलिए मार दिया

मुजफ्फरपुर में दुकानदार की गला रेतकर हत्या:पत्नी और उसके प्रेमी पर आरोप; मां बोली- अवैध संबंध का मेरा बेटा विरोध करता था, इसलिए मार दिया

मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात अपराधियों ने गला रेतकर पान दुकानदार की हत्या कर दी। मां ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार राय (35) के तौर पर हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के केपी पथ स्थित माखन साह चौक के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज खून से लथपथ सड़क पर पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक पर ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज की शादी 10 साल पहले निशु कुमारी से हुई थी। दो बेटियां हैं, एक की उम्र 7 साल और दूसरी 5 साल की है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि निशु का किसी लड़के से अवैध संबंध था। जिसका पति विरोध करता था। जिसके बाद उसने अपने पति को रास्ता से हटा दिया। अवैध संबंध और मोबाइल के ‘राज’ ने ली मनोज की जान मृतक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बेटा और बहू के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद की मुख्य वजह निशु का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध था। आरोपी प्रेमी एक आभूषण दुकान (ज्वेलरी शॉप) में काम करता है। मनोज के हाथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट लग गए थे। मंगलवार दिन में मोबाइल में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने पत्नी की पिटाई की और उसे घर से निकल जाने को कहा। इसके बाद निशु ने अपने प्रेमी को पूरी बात बताई और घर से निकल गई। साजिश के तहत बुलाकर उतारा मौत के घाट मुन्नी देवी का आरोप है कि निशु ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। घटना के वक्त शाम में किसी का फोन आने पर मनोज बात करते हुए घर से बाहर निकला था। उसे धोखे से बुलाया गया और फिर सुनसान जगह पाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। यह सब मेरी बहू, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर किया है। आपसी विवाद और अवैध संबंध में हत्या नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान और आरोपों के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात अपराधियों ने गला रेतकर पान दुकानदार की हत्या कर दी। मां ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार राय (35) के तौर पर हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के केपी पथ स्थित माखन साह चौक के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज खून से लथपथ सड़क पर पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक पर ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज की शादी 10 साल पहले निशु कुमारी से हुई थी। दो बेटियां हैं, एक की उम्र 7 साल और दूसरी 5 साल की है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि निशु का किसी लड़के से अवैध संबंध था। जिसका पति विरोध करता था। जिसके बाद उसने अपने पति को रास्ता से हटा दिया। अवैध संबंध और मोबाइल के ‘राज’ ने ली मनोज की जान मृतक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बेटा और बहू के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद की मुख्य वजह निशु का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध था। आरोपी प्रेमी एक आभूषण दुकान (ज्वेलरी शॉप) में काम करता है। मनोज के हाथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट लग गए थे। मंगलवार दिन में मोबाइल में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने पत्नी की पिटाई की और उसे घर से निकल जाने को कहा। इसके बाद निशु ने अपने प्रेमी को पूरी बात बताई और घर से निकल गई। साजिश के तहत बुलाकर उतारा मौत के घाट मुन्नी देवी का आरोप है कि निशु ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। घटना के वक्त शाम में किसी का फोन आने पर मनोज बात करते हुए घर से बाहर निकला था। उसे धोखे से बुलाया गया और फिर सुनसान जगह पाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। यह सब मेरी बहू, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर किया है। आपसी विवाद और अवैध संबंध में हत्या नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान और आरोपों के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *