पेशाब करने से मना करने पर दुकानदार की पिटाई, VIDEO:अमेठी में दबंगों ने दुकान में घुसकर मारा, CCTV से हो रही पहचान

पेशाब करने से मना करने पर दुकानदार की पिटाई, VIDEO:अमेठी में दबंगों ने दुकान में घुसकर मारा, CCTV से हो रही पहचान

अमेठी में दुकान के बगल पेशाब करने से रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित धम्मोर रोड की है। यहां मनोज चौरसिया पान की दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब 9 बजे, उनकी दुकान के बगल कुछ कार सवार युवक पेशाब करने लगे। मनोज ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका, तो वे आक्रोशित हो गए और दुकान में घुसकर मनोज की पिटाई कर दी। दबंगों की यह पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मनोज चौरसिया ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक युवक इसी थाना क्षेत्र के बारामासी गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक गौरीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दुकानदार मनोज चौरसिया ने बताया, “सभी दुकान के बगल में खड़े होकर पेशाब करने लगे। मैंने उनसे कहा कि यहां लोग रहते हैं, आप आगे चले जाइए। इतने में उन लोगों ने दुकान में घुसकर मेरी पिटाई कर दी।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *