जमुई में दुकान के हेल्पर ने फांसी लगाई:भाई बोला- क्रिकेट सट्टे में नुकसान से था परेशान, कर्ज चुकाने के लिए फोन आ रहे थे

जमुई में दुकान के हेल्पर ने फांसी लगाई:भाई बोला- क्रिकेट सट्टे में नुकसान से था परेशान, कर्ज चुकाने के लिए फोन आ रहे थे

जमुई शहर के सतगामा स्थित MRF टायर दुकान में काम करने वाले एक युवक ने कर्ज और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में हुए नुकसान के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमन कुमार (25 वर्ष), पिता इंद्रदेव प्रसाद, निवासी मोकामा वार्ड संख्या-20, जिला पटना के रूप में हुई है। अमन पिछले 15 दिनों से सतगामा स्थित MRF टायर दुकान में हेल्पर का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह कर्ज के बोझ से डिप्रेशन में था। मृतक के मंझले भाई अमर प्रसाद ने बताया कि अमन ने करीब 98 हजार रुपए का कर्ज ले रखा था। अमर प्रसाद ने यह भी बताया कि अमन को ऑनलाइन गेम खेलने और क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने की लत थी। हाल के दिनों में उसने साउथ अफ्रीका और भारत के मैचों में सट्टा लगाया था, जिसमें वह पैसा हार गया था। इसी कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। अमर प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनके पास फोन आया, जिसमें उन्हें जमुई आने को कहा गया। पहले पूरी जानकारी नहीं दी गई और बाद में बताया गया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद वे जमुई पहुंचे। चार घंटे तक अमन से मिलने नहीं दिया गया
उन्होंने बताया कि लखीसराय में रहने वाले उनके दोनों बहनोई भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें करीब चार घंटे तक अमन से मिलने नहीं दिया गया। जब वे रात में जमुई पहुंचे, तब उन्हें कमरे तक ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने भाई को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। कर्ज चुकाने के लिए लगातार फोन आ रहे थे
भाई ने बताया कि अमन को कर्ज चुकाने के लिए लगातार फोन आ रहे थे, लेकिन उसने घरवालों से अपनी परेशानी खुलकर नहीं बताई थी। इस मामले में एक बार मोकामा स्थित घर पर पुलिस भी आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जमुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शनिवार रात पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जमुई शहर के सतगामा स्थित MRF टायर दुकान में काम करने वाले एक युवक ने कर्ज और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में हुए नुकसान के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमन कुमार (25 वर्ष), पिता इंद्रदेव प्रसाद, निवासी मोकामा वार्ड संख्या-20, जिला पटना के रूप में हुई है। अमन पिछले 15 दिनों से सतगामा स्थित MRF टायर दुकान में हेल्पर का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह कर्ज के बोझ से डिप्रेशन में था। मृतक के मंझले भाई अमर प्रसाद ने बताया कि अमन ने करीब 98 हजार रुपए का कर्ज ले रखा था। अमर प्रसाद ने यह भी बताया कि अमन को ऑनलाइन गेम खेलने और क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने की लत थी। हाल के दिनों में उसने साउथ अफ्रीका और भारत के मैचों में सट्टा लगाया था, जिसमें वह पैसा हार गया था। इसी कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। अमर प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनके पास फोन आया, जिसमें उन्हें जमुई आने को कहा गया। पहले पूरी जानकारी नहीं दी गई और बाद में बताया गया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद वे जमुई पहुंचे। चार घंटे तक अमन से मिलने नहीं दिया गया
उन्होंने बताया कि लखीसराय में रहने वाले उनके दोनों बहनोई भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें करीब चार घंटे तक अमन से मिलने नहीं दिया गया। जब वे रात में जमुई पहुंचे, तब उन्हें कमरे तक ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने भाई को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। कर्ज चुकाने के लिए लगातार फोन आ रहे थे
भाई ने बताया कि अमन को कर्ज चुकाने के लिए लगातार फोन आ रहे थे, लेकिन उसने घरवालों से अपनी परेशानी खुलकर नहीं बताई थी। इस मामले में एक बार मोकामा स्थित घर पर पुलिस भी आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जमुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर शनिवार रात पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *